बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के लिए अशब्द कहने वाले मौलाना को यूपी एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। बहराइच जिले की कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौलाना अब्दुल सालिम को जेल भेज दिया है।
देवीपाटन मण्डल आईजी अमित पाठक ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सोाशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिहार के अररिया जिले का रहने वाला मौलाना अब्दुल सालिम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। बलरामपुर और बहराइच जिले में मुकदमा दर्ज किया गया। यूपी एसटीएफ की गोरखपुर टीम ने मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए बहराइच लाया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
मौलाना ने मांगी माफी
अब्दुल सालिम ने गिरफ्तारी के बाद मांगते हुए कहा कि वह 5 मई 2024 में भागलपुर जिले के एक बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित था। इस दौरान उसने स्पीच दी, जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री की माता के लिए कुछ अपशब्द निकले, जो नहीं कहना चाहिए था। इस गलती के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। मैं मुख्यमंत्री से भी माफी मांगता हूं।

















