1 अप्रैल 2026 से Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसे EPFO 3.0 कहा जा रहा है। इस नए अपडेट का मकसद है कि कर्मचारियों के लिए पीएफ से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल हो जाएं। अब पीएफ निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि कुछ ही मिनटों में पैसा मिल सकता है।
EPFO 3.0: अब PF निकासी होगी मिनटों में- EPFO 3.0 में सबसे बड़ा बदलाव “Instant Credit” फीचर है। इसका मतलब है कि जैसे ही आप पीएफ निकालने के लिए रिक्वेस्ट डालेंगे, आपका पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में तुरंत आ जाएगा। पहले इस काम में कई दिन लग जाते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी। इससे जरूरत के समय लोगों को तुरंत पैसे मिल सकेंगे। इस बार एक और खास सुविधा जोड़ी गई है, वो है UPI के जरिए ATM से पैसा निकालना। यानी अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। आप UPI-सपोर्टेड ATM पर जाकर QR कोड स्कैन करके कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाती है।
यह भी पढ़ें- PF क्लेम में बड़ा बदलाव, EPFO 3.0 से कितने दिन में आएगा पैसा?
PF निकासी आसान- अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो उसे भी राहत दी गई है। नए नियम के अनुसार, वह अपने पीएफ का 75% पैसा तुरंत निकाल सकता है, ताकि रोजमर्रा के खर्च पूरे कर सके। बाकी 25% पैसा एक महीने तक अकाउंट में रहेगा। अगर इस दौरान नई नौकरी नहीं मिलती, तो वह बाकी पैसा भी निकाल सकता है। पीएफ निकालने का तरीका भी बहुत आसान है। आपको EPFO पोर्टल या UMANG ऐप खोलना होगा। वहां UPI Withdrawal का ऑप्शन चुनें, रकम डालें और UPI PIN से वेरिफाई करें। पैसा अकाउंट में आते ही ATM से निकाल सकते हैं। ध्यान रखें कि आपका UAN एक्टिव हो, पीएफ अकाउंट आधार से लिंक हो, मोबाइल नंबर जुड़ा हो और KYC पूरी तरह अपडेट हो। तभी आप इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। कुल मिलाकर EPFO 3.0 कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।














