पश्चिम बंगाल में आहूत चुनाव के बीच रामनवमी के मौके पर हिन्दुओं के जुलूस के दौरान हिंसा हुई। ये घटना के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में हुई। यह घटना तीन अलग-अलग जगहों पर हुई। बताया जाता है कि ये जुलूस मैकेंजी पार्क की ओर जा रही थी।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि इस तनाव की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई। एक इस्लामिस्ट ने जुलूस से भगवा झंडा उतारने की कोशिश की और उसे फेंकने या बदलने की कोशिश की। इसके साथ ही जुलूस में बज रहे लाउड म्यूजिक पर विवाद हो गया। दोनों तरफ से बहस बढ़ी और यह झड़प में बदल गई।
#WATCH | West Bengal: A clash erupted in Raghunathganj, Murshidabad, at three separate locations, between two communities, during a Ram Navami procession. The violence escalated, involving acts of vandalism against shops and establishments, looting, and arson. Several individuals… pic.twitter.com/6z7R7Ljut8
— ANI (@ANI) March 27, 2026
उन्मादी भीड़ ने दुकानों और दुकानदारों की संपत्ति पर हमला किया। कई दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की गई। कुछ दुकानें पूरी तरह जल गईं। जुलूस में शामिल कई लोग घायल हुए। हिंसा पास के इलाकों में भी फैल गई।
बाद में पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। स्थिति काबू में करने के लिए सीएपीएफ और सीआरपीएफ के जवानों को बुलाया गया। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाले गए। प्रशासन ने धारा 144 लगा दी, जिसमें चार या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक है। सुरक्षा बढ़ा दी गई और इलाके पर नजर रखी जा रही है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
भाजपा ने इस घटना की निंदा की। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी वोट बैंक की वजह से हिंदू बंगालियों को धमकाया जा रहा है। भाजपा ने टीएमसी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं योजनाबद्ध लगती हैं।एएनआई ने रिपोर्ट में बताया कि राम नवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तीन जगहों पर झड़प हुई। इसमें दुकानों पर तोड़फोड़, लूट और आगजनी हुई। कई लोग घायल हुए।











