देहरादून: उत्तराखंड में आगामी मानसून और चारधाम यात्रा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विभाग लगातार अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा है।
उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में फ़ॉरेस्ट फ़ायर को लेकर मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न की गई है, साथ ही जिला स्तर पर भी आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जा चुकी हैं।
प्रो एक्टिव तैयारी
सचिव के अनुसार, आगामी चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन और मानसून की चुनौतियों से निपटने के लिए जल्द ही एक व्यापक मॉक ड्रिल और NIDM के सहयोग से एक बड़ी वर्कशॉप सह ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। विभाग का मुख्य फोकस जनपदों में संसाधनों की उपलब्धता, आधुनिक उपकरणों की कमी को दूर करने और कर्मियों के क्षमता विकास व प्रशिक्षण पर है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित किया जा सके।

















