नैनीताल। हल्द्वानी बनभूलपूरा थाना पुलिस ने रमजान में गाय के मांस की बिक्री करते हुए अयान अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन कुंतल गौमांस बरामद हुआ है।
बताया गया है कि पुलिस ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर बड़ी रोड इलाके गौकशी करने वाला अयान अंसारी को रंगे हाथ पकड़ा। वह गो हत्या करने के पश्चात मांस की बिक्री कर रहा था। एसएसपी मंजू नाथ टी सी के मुताबिक गौ संरक्षण में लगे पुलिस दस्ते ने अयान और गाय की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य दो साथी आफताब कुरैशी और अनीस अहमद मौके से हुए फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
गौमांस पकड़ने वाली टीम में शामिल रहे सब इंस्पेक्टर पंकज बेलवाल, मनोज यादव और अन्य सिपाही शामिल थे

















