चमोली: ज्योर्तिमठ में शंकराचार्य मठ स्थल के पास नगर पालिका क्षेत्र के मीट बाजार स्थित निर्माणाधीन भवन में नमाज़ अदा किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम यहां नमाज पढ़ी गई। इस घटना के बाद स्थानीय हिंदुत्व निष्ट संगठनों द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। संगठनों का कहना है कि नमाज़ अदा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से संबंधित लोगों के सत्यापन की मांग की है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर नमाज अदा की गई, वहां स्थानीय खिलाड़ियों के लिए टीटी हॉल का निर्माण भी किया जा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हिंदूवादी संगठनों ने कांग्रेस पार्टी और पालिका अध्यक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके संरक्षण में ज्योर्तिमठ का सनातन स्वरूप बिगड़ रहा है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और वीडियो जारी करने वालों पर दबाव बनाता था कि वे इस वीडियो को हटाएं











