जयपुर । अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जयपुर ग्रामीण द्वारा अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक चेतना के संवर्धन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा बीते दिनों नवंबर माह में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी एवं पारित प्रस्ताव जिला इकाई तक पहुंचाने हेतु चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं प्रथम सत्र
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रथम सत्र में परिषद का परिचय एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र में श्री मनोज कुमार, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, साहित्य परिषद एवं श्री केशव शर्मा, प्रदेश महामंत्री ने अपने विचार रखते हुए परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र: संगठन परिचय एवं कार्यप्रणाली पर चर्चा
द्वितीय सत्र में “संगठन परिचय एवं साहित्य परिषद में कार्य कैसे करें?” विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। इस सत्र में डॉ. ममता शर्मा एवं डॉ. विपिन चंद्र ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली, सदस्य विस्तार, साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा ग्रामीण अंचल में साहित्यिक चेतना के प्रसार पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया। प्रस्तावना विकास बागड़ा द्वारा प्रस्तुत की गई तथा अंत में पुरुषोत्तम गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
संकल्प और सहभागिता
अभ्यास वर्ग में उपस्थित साहित्यकारों एवं कार्यकर्ताओं ने परिषद के उद्देश्यों को समाज तक पहुँचाने और साहित्यिक गतिविधियों को अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।











