सिरदर्द आज के तेज़ जीवनशैली में आम समस्या बन गई है। लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठना, नींद की कमी, तनाव और गलत खानपान इसके प्रमुख कारण हैं। अगर आप भी बार-बार सिरदर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो दवाइयों पर निर्भर रहने की बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिनसे राहत तुरंत मिल सकती है।
पानी पिएं- कई बार सिरदर्द का मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होती है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर सिरदर्द अचानक शुरू हो जाए, तो गुनगुना पानी पीने से तुरंत आराम मिल सकता है।
ठंडे या गर्म सेक- सिर के आगे या पीछे हल्का ठंडा सेक लगाने से माइग्रेन और तनाव से होने वाले सिरदर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को गर्म सेक भी आराम देता है। आप देख सकते हैं कि आपको कौन सा तरीका ज्यादा उपयुक्त है।
हल्दी और अदरक का इस्तेमाल- हल्दी और अदरक दोनों में प्राकृतिक सूजन-रोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं। आप अदरक की चाय पी सकते हैं या हल्दी वाला दूध लेने से भी सिरदर्द कम होता है। यह तरीका विशेष रूप से तनाव और सर्दी-जुकाम के कारण होने वाले सिरदर्द में कारगर है।
पर्याप्त नींद- नींद की कमी भी सिरदर्द का एक बड़ा कारण है। रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। सोने से पहले हल्का संगीत सुनना या कमरे में धीमी रोशनी रखना नींद को बेहतर बनाता है और सिरदर्द से बचाता है।
व्यायाम और योग- हल्का व्यायाम और योग सिर की मांसपेशियों को आराम देते हैं और तनाव घटाते हैं। विशेषकर, ‘सुखासन’, ‘शवासन’ और ‘पश्चिमोत्तानासन’ जैसी योगासनों से माइग्रेन और तनाव से होने वाले सिरदर्द में राहत मिलती है।
कैफीन का संतुलित सेवन- थोड़ी मात्रा में कैफीन सिरदर्द को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन ज़रूरत से ज्यादा कैफीन लेने से उल्टा असर हो सकता है, इसलिए इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करें।
मसल मसाज- सिर, गर्दन और कंधों की हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सिरदर्द कम होता है। आप नारियल तेल या जैतून तेल की मदद से मसाज कर सकते हैं। इन सरल घरेलू उपायों को अपनाकर आप सिरदर्द से राहत पा सकते हैं। हालांकि अगर सिरदर्द लगातार बने रहे या तेज़ और असामान्य हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी है।












