देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़ते भाव के बाद आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है। आज 24 कैरेट सोना 1175 रुपये सस्ता होकर 156147 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 160831 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। यह आंकड़े इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। आज की इस गिरावट के साथ सोना अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब तक करीब 19974 रुपये सस्ता हो चुका है। यानी जिन निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर खरीदारी की थी, उनके लिए यह गिरावट किसी झटके से कम नहीं है।
अलग-अलग कैरेट के सोने के ताजा भाव- आज सिर्फ 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि सभी कैरेट के सोने में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना आज 1076 रुपये सस्ता होकर 143031 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत 147321 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोना भी 882 रुपये की गिरावट के साथ 117110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जीएसटी जोड़ने पर इसका भाव 120623 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 14 कैरेट सोना 687 रुपये सस्ता होकर 91346 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी के साथ यह 94086 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिलेगा। 23 कैरेट सोना भी आज 1170 रुपये टूटकर 155522 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 160187 रुपये हो गई है। अगर पिछले 15 दिनों की बात करें तो सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी भारी तेजी तो कभी बड़ी गिरावट ने बाजार में हलचल बनाए रखी-
1 फरवरी को सोना 17098 रु. गिरकर 148697 पर आया। 2 फरवरी को मामूली बढ़त के साथ 148746 पर बंद हुआ। 3–4 फरवरी को तेज उछाल आया और 156625 पहुंच गया। 5–6 फरवरी को गिरकर 152078 हो गया। 9–11 फरवरी को फिर तेजी आई और 157322 तक पहुंचा। 12 फरवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई।












