कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में टंबलर रिज नाम की छोटी सी जगह में एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस वारदात को 18 साल की एक लड़की ने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती के घर पर भी दो शव मिले हैं।
घटना का परिचय
टंबलर रिज एक छोटा सा शहर है, जो रॉकी माउंटेंस की तलहटी में बसा है। यहां की आबादी करीब 2,500 से कम है। ये शहर 1980 के दशक में कोयला खदान और संसाधनों के लिए बसाया गया था। यहां टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल है, जिसमें ग्रेड 7 से 12 तक के लगभग 160 छात्र पढ़ते हैं, यानी उम्र 12 से 18 साल के बीच। मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे स्कूल में एक 18 साल की लड़की ने गोली चलानी शुरू की। पुलिस ने इसे एक मास शूटिंग बताया है, जिसमें कुल 9 लोग मारे गए। ये कनाडा के इतिहास में 1989 के मॉन्ट्रियल पॉलिटेक्निक हमले के बाद दूसरी सबसे बड़ी स्कूल शूटिंग है।
क्या हुआ, कैसे हुआ
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़की स्कूल में लंबी बंदूक और एक हैंडगन लेकर आई। उसने सीढ़ियों और एक क्लासरूम में स्टाफ और छात्रों पर फायरिंग की। पुलिस को अलर्ट मिलते ही 2 मिनट के अंदर स्कूल में घुसी। वहां उन्होंने कई घायल और मरे हुए लोग पाए। आरोपी खुद को गोली मारकर मर चुकी थी। बाद में जांच में पता चला कि आरोपी के घर पर भी दो और शव मिले – उसकी 39 साल की मां और 11 साल का सौतेला भाई, दोनों गोली से मारे गए। पहले मौतों की संख्या 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में एक व्यक्ति जो क्रिटिकल था, वो बच गया, इसलिए कुल मौतें 9 हुईं।
कितने लोगों की हुई मौत
स्कूल में मारे गए लोगों में एक टीचर (महिला) और 5 छात्र थे – उम्र 12 से 13 साल के बीच। इनमें 2 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। घर पर मारी गई मां और सौतेला भाई अलग से हैं। कुल 9 मौतें: स्कूल में 6 (टीचर + 5 छात्र) + घर में 2 + आरोपी खुद। घायलों में से एक 12 साल की लड़की को सिर और गर्दन में गोली लगी, वो वैंकूवर के अस्पताल में जान की लड़ाई लड़ रही है। उसकी मां ने फेसबुक पर ये बताया। कम से कम 2 लोग गंभीर हालत में हैं, और कुल 25 से ज्यादा लोगों को मामूली चोटों के लिए इलाज मिला।
आरोपी कौन है
पुलिस ने आरोपी का नाम जेस्सी वैन रूटसेलार बताया। वो 18 साल की थी और टंबलर रिज की रहने वाली थी। वो जन्म से बायोलॉजिकल मेल थी, लेकिन करीब 6 साल पहले ट्रांजिशन करके फीमेल के तौर पर जी रही थी और सोशल व पब्लिकली खुद को फीमेल ही बताती थी। पुलिस ने कहा कि वो खुद अपनी पहचान इसी तरह से चाहती थी। उसके घर पर पहले भी मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई कॉल्स आई थीं। हथियारों को लेकर भी चिंता जताई गई थी और एक बार पुलिस ने हथियार जब्त भी किए थे। अभी मोटिव (कारण) पता नहीं चला है। जांच शुरुआती दौर में है।
क्या कहते हैं अधिकारी
RCMP के डिप्टी कमिश्नर ड्वेन मैकडॉनल्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिटेल्स दीं। उन्होंने कहा कि ये बहुत दुखद है। बीसी की पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर नीना क्रिएगर ने पुलिस की तेज रिस्पॉन्स की तारीफ की। शहर के मेयर डैरिल क्राकोवका ने कहा कि ये कम्युनिटी एक बड़ा परिवार है, और वो 18 साल से यहां रहते हैं, शायद सभी विक्टिम्स को जानते हैं। प्रीमियर डेविड एबी ने इसे अकल्पनीय त्रासदी कहा और लोगों से कम्युनिटी की मदद करने को कहा। स्कूल इस हफ्ते बंद है, काउंसलिंग की व्यवस्था है।
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देश की संसद में बड़ी बात कही है। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा देश सदमे में है। उन्होंने जर्मनी का दौरा रद्द कर दिया और देश के झंडे को 7 दिनों के लिए आधा झुका दिया गया है। संसद में एक मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि टंबलर रिज माइनर्स, टीचर्स और फैमिलीज का शहर है, जो हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। पूरा कनाडा उनके साथ है।











