इनदिनों दक्षिण अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित गयाना का एक वीडियो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वहां के संसद में एक मंत्री ने विपक्ष को हिंदी में ललकारा है। वीडियो गयाना के कृषि राज्य मंत्री विकास रामकिसुन का है। विपक्ष के एक सदस्य ने उनकी हिंदी की जानकारी पर संसद में सवाल उठाया जिस पर वह भड़क गये और उसे हिंदी में डिबेट की चुनौती दे डाली।
विकास रामकिसुन ने 2026 के बजट के दौरान पार्लियामेंट्री डिबेट में हिंदी में जबरदस्त जवाब दिया। जब विपक्ष ने उनके हिंदी को लेकर सवाल उठाया तो उन्होंने संसद में हिंदी में कहा कि आदरणीय सर, जिसे भी लगता है कि मैं हिंदी में नहीं बोल सकता, मैं उनसे हिंदी में डिबेट करूंगा। उन्होंने विपक्ष के सदस्य का नाम लिया और खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह अपने विरोधी द्वारा चुनी गई किसी भी जगह पर, किसी भी विषय पर बहस करने के लिए तैयार हैं। बहस किसी भी टेलीविजन चैनल पर हो सकती है और यह पूरी तरह से हिंदी में होगी, बिना नोट्स पढ़े।
Hindi Resonates in Guyana’s Parliament
Opposition MPs challenge Indo-Guyanese legislator Vikas Ramkishun’s Hindi fluency—he fires back with an impromptu challenge in flawless Hindi: “Pick any topic, I’ll debate without notes, right now.”
His confident response silenced critics &… pic.twitter.com/NuURPHKnGN— World News (@World_Breaking_) February 10, 2026
बता दें कि गयाना (Guyana) की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। लेकिन वहां भारतीय मूल के लोगों की भरमार है जो गिरमिटिया परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। जिसके कारण यहां हिंदी और भोजपुरी बोलना आम है। यहां कुल आबादी में करीब 40 फीसदी की संख्या इंडो-गयाना लोगों की है। इनके पूर्वज यहां उत्तर प्रदेश और बिहार से गए थे।

















