Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में 2024 में मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर माझी लाडकी बहिन योजना शुरू हुई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को महीने में 1500 रुपये मिलते हैं। माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) के तहत लाभार्थी महिलाओं को अब तक 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं। ज्यादातर महिलाओं की 18वीं किस्त अटकी हुई है। ये किस्त e-KYC अधूरी होने के कारण लटकी है।
31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है e-KYC की डेडलाइन
सरकार ने e-KYC की आखिरी तिथि पहले 31 दिसंबर तय की थी। डेडलाइन निकल जाने के बाद भी बड़ी तादाद में लाभार्थियों ने e-KYC प्रोसेस पूरा नहीं किया था। ऐसे में अब सरकार ने 31 मार्च तक e-KYC प्रोसेस पूरा करने की डेडलाइन दे दी है।18वीं किस्त के लिए अब आपको फौरन अपनी e-KYC प्रोसेस पूरी करनी होगी।
EPF Balance Check 2026: बिना UAN के ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस, बेहद आसान है प्रोसेस
इस योजना में महिलाओं के खाते में सीधे आते हैं 1500 रुपये
महाराष्ट्र सरकार ने 18 जून 2024 को मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना शुरू की थी। जिसका उद्देश्य सूबे की बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1500 रुपये सीधे आते हैं। अगर दिसंबर और जनवरी की किस्त अटकी है तो 3000 रुपये मिलेंगे। 18वीं किस्त फरवरी तक आने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर पेंडिंग किस्तें साथ में मिल रही हैं। ऐसे में कुल 4500 रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in है। आप ऑनलाइन मोड पर ही मिनटों में e-KYC प्रोसेस पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करना होगा। OTP दर्ज करने के बाद आपकी डिटेल्स वेरिफाई हो जाएंगी।

















