नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया। इनकी कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दामों में आई भारी गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। सोना भी हजार रुपये सस्ता हो गया है। शाम 6 बजे के करीब चांदी का भाव सीधे 2,43,500 रुपये प्रति किलो हुआ। झटके में चांदी करीब 24,950 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई।
29 जनवरी को चांदी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी। इसके बाद से ही इसमें लगातार गिरावट का दौर देखने को मिला। चांदी अभी अपने हाई रेट से करीब 1.77 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है।
सोने के दाम में भी गिरावट
चांदी की तरह ही सोने की कीमतों में भी गुरुवार को तेज गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 1,51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोने के दाम में करीब 1850 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 29 जनवरी को सोने की कीमत 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें-नमक के बोरे में भक्त के साथ उत्तराखंड पहुंचीं मां… अब है प्रसिद्ध मंदिर
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों, मुनाफावसूली और डॉलर में मजबूती की वजह से सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। 4 फरवरी को सोने की कीमत 3 फीसदी से ज्यादा बढ़कर लगभग 23,000 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गई थी। जबकि चांदी 6 फीसदी उछलकर करीब 2,84,556 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। हालांकि इस तेजी के बावजूद चांदी अब भी 29 जनवरी को बने अपने रिकॉर्ड स्तर से 1.35 लाख रुपये से ज्यादा नीचे बनी हुई है।














