T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कुछ देश लगातार विवाद खड़ा कर रहे हैं। इनमें से ही हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश। इसी क्रम में जरूरत से अधिक होशियारी दिखाते हुए T20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे दी है। ICC ने कहा कि अगर पीसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गया तो बहुत सख्त सजा मिल सकती है।
ICC की सख्त चेतावनी
सूत्रों के मुताबिक, ICC ने पाकिस्तान को कहा है कि अगर पीसीबी ने T20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लिया तो पहले कभी न देखी गई सजा मिलेगी। ये कदम पाकिस्तान क्रिकेट को पूरी तरह अलग-थलग कर सकता है। ICC का मानना है कि ऐसा करना ग्लोबल क्रिकेट की अथॉरिटी को चुनौती देना होगा, इसलिए वो कोई नरमी नहीं बरतेगी। बॉयकॉट से पीसीबी को आर्थिक तौर पर बहुत नुकसान होगा। ICC फंडिंग कम हो जाएगी, कमर्शियल सपोर्ट घटेगा और पाकिस्तान क्रिकेट को इंटरनेशनल सर्किट से बाहर किया जा सकता है।
क्या सजा मिल सकती है?
- पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी प्लेयर्स को खेलने की इजाजत नहीं मिलेगी।
- ICC से मिलने वाली राशि में भारी कटौती।
- PSL को इंटरनेशनल मान्यता और कमर्शियल बैकिंग वापस ले ली जाएगी।
- एशिया कप से बाहर करना।
- पाकिस्तान के सभी द्विपक्षीय सीरीज पर रोक लगाना।
ये सजाएं इतनी भारी हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अस्तित्व का सवाल बन सकती हैं। आईसीसी इसे ‘अनप्रेसिडेंटेड’ यानी पहले कभी न हुआ ऐसा कदम बता रही है।
मोहसिन नकवी का बयान
वहीं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ कहा है कि T20 वर्ल्ड कप में खेलना या न खेलना, ये फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी। उन्होंने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, “हमारा स्टांस वही होगा जो पाकिस्तान सरकार बताएगी। जब प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ विदेश से वापस आएंगे, तब मैं फाइनल डिसीजन बता पाऊंगा। ये सरकार का फैसला है। हम ICC की नहीं सुनते, सरकार की सुनते हैं।”
नकवी ने ये भी कहा कि उनके पास कई प्लान हैं – प्लान A, B, C और D। लेकिन डिटेल में कुछ नहीं बताया। पीछे से सूत्र कह रहे हैं कि पीसीबी को पता है बॉयकॉट के क्या नतीजे हो सकते हैं, और ये बहुत भारी पड़ सकते हैं।
बांग्लादेश ने क्यों बॉयकॉट किया?
सारी शुरुआत बांग्लादेश से हुई। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ट20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला किया क्योंकि उन्हें भारत में सिक्योरिटी की चिंता थी। उन्होंने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन आईसीसी ने इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी असेसमेंट के बाद मना कर दिया।
22 जनवरी को प्लेयर्स की मीटिंग के बाद बांग्लादेश ने बॉयकॉट कर दिया था। आखिरी कोशिश में डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमिटी में गए, लेकिन वो भी रिजेक्ट हो गया। आखिरकार आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया, जिसे बांग्लादेश में पॉलिटिकली संवेदनशील माना गया। ये पूरा मामला क्षेत्रीय टेंशन का हिस्सा बन गया है। अब पाकिस्तान भी इसी रास्ते पर जाने की बात कर रहा है, लेकिन आईसीसी साफ कह रही है कि ऐसा करने पर बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।














