मां काली की धरती को मां कामाख्या की धरती से जोड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : PM मोदी
August 23, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मां काली की धरती को मां कामाख्या की धरती से जोड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : PM मोदी

पीएम मोदी ने मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और चार अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर बंगाल को बड़ी सौगात दी।

Written byएजेंसीएजेंसी — edited by Shivam Dixit
Jan 17, 2026, 04:11 pm IST
inभारत, असम, पश्चिम बंगाल

माल्दा (हि.स.) । प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज पश्चिम बंगाल में रेलवे के विकास को नई गति और नये आयाम मिले हैं। एक तरफ जहां हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग में शुरू हुई देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से देश के उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्सों से नयी कनेक्टिविटी मिली है।

माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के माल्दा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित विभिन्न रेलवे एवं सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, संसद सदस्य शॉमिक भट्टाचार्य, खगेन मुर्मू और कार्तिक चंद्रपॉल भी उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति देने का अभियान तेज

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति देने का अभियान आज और तेज हुआ है। भारतीय रेल के आधुनिकरण की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ

उन्होंने कहा, “बंगाल की इस पावन भूमि से ….आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत हो रही है। ये नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक बनाएगी, शानदार बनाएगी, यादगार बनाएगी। …..यह वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है, इसे बनाने में हम भारतीयों का पसीना लगा है। देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा।”

बंगाल के युवाओं को नए अवसर और बेहतर कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से बंगाल के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। यह ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे देश में इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बंगाल, असम और पूरे देश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

उन्होंने कहा कि इसी तरह से बंगाल को चार और आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिलीं हैं। न्यू जलपाईगुड़ी, नागरकोई अमृत भारत एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस, इससे बंगाल और खासतौर पर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और सशक्त होगी। विशेष रूप से जो यात्री बंगाल और पूर्वी भारत की यात्रा के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। जो गंगा सागर, दक्षिणेश्वर और कालीघाट के दर्शन को आते हैं। जो लोग यहां से तमिलनाडु और महाराष्ट्र जाते हैं। यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उनके सफर को और आसान बनाएगी।

भारतीय रेलवे में हो रहा है ऐतिहासिक बदलाव

प्रधानमंत्री ने यात्रियों से बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी लोग विदेशों की ट्रेनों को तस्वीरों और वीडियो में देखकर सोचते थे कि काश ऐसी ट्रेन भारत में भी होती, लेकिन आज वही सपना हकीकत बन चुका है। अब विदेशी लोग भारत की मेट्रो और ट्रेनों के वीडियो बनाकर दुनिया को बता रहे हैं कि भारत में रेलवे क्षेत्र में किस तरह की क्रांति हो रही है।

भारतीय रेल आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की ओर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेल कायाकल्प के दौर से गुजर रही है। भारतीय रेल अब आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन रही है। रेलवे का तेजी से विद्युतीकरण हो रहा है, स्टेशन आधुनिक बनाए जा रहे हैं और देश में एक से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। देश में ही रेल इंजन, कोच और मेट्रो कोच का निर्माण हो रहा है। भारत आज अमेरिका और यूरोप से अधिक रेल इंजन बना रहा है और कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो कोच का निर्यात कर रहा है।

तेज गति नेटवर्क से गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही तेज गति और आधुनिक ट्रेनों का एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा लाभ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिल रहा है। इससे न केवल अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल में चार बड़ी रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल में चार बड़ी रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें बालुरघाट और हिली के बीच नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में माल ढुलाई रखरखाव की आधुनिक सुविधाएं, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन, जलपाईगुड़ी में वंदे भारत ट्रेन रखरखाव सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है। उन्होंने न्यू कूचबिहार-बामनहाट और न्यू कूचबिहार-बोक्सिरहाट के बीच रेल लाइनों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया।

नई ट्रेन सेवाओं और सड़क परियोजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा वीडियो लिंक से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने एलएचबी कोचों से लैस दो नई ट्रेन सेवाओं का भी शुभारंभ किया जो राधिकापुर – बेंगलुरु एक्सप्रेस और बालुरघाट –बेंगलुरु एक्सप्रेस हैं। ये ट्रेनें क्षेत्र के युवाओं, छात्रों और आईटी पेशेवरों को बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी और रोजगार केंद्रों तक सीधी, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

एनएच-31डी के चौड़ीकरण की आधारशिला

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 डी के धूपगुड़ी-फलकाता खंड की मरम्मत और चार-लेन बनाने के कार्य की आधारशिला रखी, जो क्षेत्रीय सड़क कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार करेगी और उत्तरी बंगाल में यात्रियों और माल की सुगम आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगी।

Topics: PM Modi Bengal Railway NewsVande Bharat Sleeper LaunchAmrit Bharat Express TrainsIndian Railways DevelopmentMalda Railway Projectsप्रधानमंत्री मोदीपश्चिम बंगाल रेलवेवंदे भारत स्लीपर ट्रेनअमृत भारत एक्सप्रेसमालदा रेलवे प्रोजेक्टभारतीय रेल विकास
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा, अभिषेक द्विवेदी बने युवा किसानों के रोल मॉडल

अजय राय

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द: अजय राय पर एक और एफआईआर दर्ज 

स्वीडन cमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी को 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, स्वीडन ने ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से किया सम्मानित

PM MODI

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत, बुनियादी ढांचे पर हमले की निंदा की

राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा- भारत प्रतिस्पर्धा को है तैयार

बंगाल में खत्म होगा महा जंगलराज : सिंगुर से पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : विरोधिनोऽपि श्रोतव्यम् आत्मनीनतया मतम्।

आज का राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए बन रहे सफलता और धन लाभ के योग, जानें अपना शुभ अंक

23 अगस्त का पंचांग

आज का पंचांग: रविवार को बन रहे खास योग, जानें ग्रह स्थिति, लग्नारंभ समय, दिशाशूल

आज का इतिहास

23 अगस्त का इतिहास: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से मोबाइल सेवा की शुरुआत तक, जानें इस दिन की प्रमुख घटनाएं

रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सुनवाई 23 सितंबर को

जनसांख्यिकी परिवर्तन (चित्र प्रतीकात्मक)

यूरोप का जनसांख्यिकीय चौराहा: आंकड़ों के पीछे छिपता जनसांख्यिकीय परिवर्तन

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

हिमाचल: कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय से जुड़े मामले पर नहीं बुलाई बैठक,  हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, 5 लाख का जुर्माना

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन

‘कपड़े फाड़े, दुपट्टा खींचा’, झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का पुलिस पर गंभीर आरोप

Rahul Gandhi

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम में छात्रों को पैसे बांटने का आरोप, मुख्यमंत्री ने कहा-छानबीन की जाएगी

बहुआयामी वीर सावरकर

बहुआयामी वीर सावरकर की लिपि-दृष्टि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies