कला को हथियार बनाकर सनातन धर्म पर हमला: CF एंड्रूज से पिनाराई विजयन तक का एजेंडा
July 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्लेषण

कला को हथियार बनाकर सनातन धर्म पर हमला: CF एंड्रूज से पिनाराई विजयन तक का एजेंडा

नटराज से नाट्यशास्त्र तक महादेव की कला, लेकिन वामपंथी और मिशनरी एजेंडे ने इसे हिंदू-विरोधी हथियार बनाया। CF एंड्रूज की पुस्तक से लेकर केरल CM विजयन के कलोल्सव भाषण तक का खुलासा।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा — edited by कुलदीप सिंह
Jan 16, 2026, 10:10 am IST
in विश्लेषण
Pinarayi Vijayan using art as Leftist Agenda

पिनाराई विजयन

नृत्य के देव जहां नटराज अर्थात महादेव हैं तो संगीत के भी देव महादेव हैं। काव्य की परिभाषा देने वाले ग्रंथ नाट्यशास्त्र के रचयिता भी वही माने जाते हैं। मगर भारत में कला का प्रयोग उन्हीं देवों के अस्तित्व को नकारने के लिए लगातार मिशनरी और वामपंथियों ने किया है और इसकी जड़ें हमें सीएफ एंड्रूज़ की पुस्तक में मिलती है, जिसमें उन्होंने मिशनरी एजेंडे को फैलाने के लिए कला के प्रयोग की बात की थी। हमने जिसका उल्लेख पहले भी अपने लेख में किया है।

कला पर वामपंथी चाबुक

यह संयोग है कि जब दिल्ली में शब्दोत्सव का आयोजन हुआ और कला का भव्य रूप सामने आया और कला के उस रूप को लोगों ने देखा, जिसे एजेंडे के चलते दबाने का प्रयास किया जाता था, तो उसके कुछ ही समय बाद केरल के मुख्यमंत्री ने कला के माध्यम से एजेंडा फैलाने की वकालत की है। जैसा कि सीएफ एंड्रूज़ ने अपनी पुस्तक में लिखा था, “मेरा विश्वास दिनों दिन बढ़ रहा है कि भारतीय स्थितियों में यदि ईसाई सन्देश को स्वाभाविक बनाना है तो यह कला, संगीत और कविता के माध्यम से ही होगा बजाय इसके कि हम विवाद करें और तर्क वितर्क करें। इंग्लैण्ड से भारत के लिए एक ऐसी मिशनरी जरूरी है जिसमें कल्पना रचने की क्षमता हो और जिसमें साहित्यिक या कलात्मक या संगीत की क्षमता हो और वह उच्च क्षमता प्राप्त लोगों के दिल में संवेदनात्मक रूप से प्रवेश कर सके।”

सनातन धर्म को मिटाने के लिए कला और साहित्य का सहारा

और हिन्दू धर्म को मिटाने के लिए कला और साहित्य का सहारा लेने की बात की थी, वैसी ही बात अब केरल के मुख्यमंत्री विजयन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने त्रिसुर में 64वें केरल स्कूल कलालोसवं का उद्घाटन करते हुए कहा कि कला का उद्देश्य केवल आनंद लाना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे लोगों को जीवन के कठोर अनुभवों को भी बताने वाला होना चाहिए और कला के माध्यम से उन लोगों से लड़ना चाहिए, जो धर्म के नाम पर शांति और खुशी को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने एक और झूठ बोलते हुए कहा कि सामंतवाद के चलते पहले कलाओं पर सभी का अधिकार नहीं था, और सामंतवाद के जाने के बाद जब लोकतंत्र आया तो कला की प्रवृत्ति भी बदल गई और कला ने जीवन में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को स्थान दिया।

इसे भी पढ़ें: हद है चापलूसी की! वेनेजुएला की मारिया कोरिना माचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से की मुलाकात, सौंपा अपना नोबल मेडल 

केरल के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कला पर किसी धर्म का अधिकार नहीं है और वह सभी के लिए है। उन्होंने यह कहा कि चीजें इस सीमा तक पहुँच चुकी हैं कि अब किसी भी फिल्म में जानकी या सीता जैसे नाम ही नहीं रखे जा सकते हैं। कला ऐसे दंगाइयों के खिलाफ लड़ने के लिए अचूक हथियार होनी चाहिए।

कला के नाम पर एजेंडा 

कला की तमाम विधाओं पर स्वतंत्रता के बाद से ही कम्युनिस्टों का कब्जा रहा। फिर चाहे वह फिल्में हों या फिर लेखन। फिल्मों के माध्यम से विभाजन के बाद से ही हिन्दू विरोधी फिल्में बनती रहीं। हिंदुओं को खलनायक बनाकर पेश किया जाता रहा। अय्याश शहजादा सलीम को इश्क का मसीहा बनाकर पेश किया गया। बाद में तो हिन्दी फिल्मों की यह प्रवृत्ति ही हो गई थी कि आतंकी और आतंक को ही क्लीन चिट दे दी जाए।

हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान

हिन्दू देवों का अपमान तो बहुत आम था। आमिर खान की पीके फिल्म कौन भूल सकता है और साथ ही शाहरुख खान की “मैं हूँ न” जिसमें हिन्दू और वह भी एक फौजी को आतंकी बना कर पेश किया गया था। कला का अर्थ केवल और केवल हिन्दू विरोध होकर रह गया था और एक प्रकार से एंड्रूज़ का सपना साकार वामपंथी कलाकार कर रहे थे। मगर समय ने करवट बदली और लोगों की समझ में आया कि सच्चाई कुछ और है और दिखाया कुछ और जा रहा है। और कला को वामपंथी कब्जे से निकालने के लिए कुछ लोगों ने कमर कसी और फिल्मों में और साहित्य दोनों में ही अब एजेंडे वाली चीजों को नकारा जाने लगा है।

कला को हथियार बना रहे वामपंथी

एजेंडा विफल हो रहा है और यही कारण है कि वामपंथी नेता कला को एक बार फिर से अपना हथियार बनाना चाहते हैं और धर्म पर हमला करना चाहते हैं। कला को धर्म से दूर रहने का कहने वाले विजयन सहित तमाम लोग तब एकदम चुप रह जाते हैं जब बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर स्थित एक निजी स्कूल में गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ इसलिए दुर्व्यवहार किया गया था क्योंकि उन्होनें स्कूल में एक लाइव शो में “जागो माँ” गा दिया था और स्कूल के मालिक महबूब मलिक को यह पसंद नहीं आया था। न ही विजयन ने बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के हाथों प्रताड़ित होते कलाकार देखे और अफगानिस्तान तक तो नजर गई ही नहीं, जहां पर तालिबान ने सभी कलाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

न ही विजयन को सिस्टर लूसी कि वह पीड़ा दिखाई दी थी, जब बलात्कारी बिशप के मामले में वैटिकन में उनकी याचिका केवल इसलिए खारिज हो गई थी कि उनकी जीवनशैली “नन” जैसी नहीं है क्योंकि तमाम बातों के अतिरिक्त उन्होनें अपनी कविताओं की किताब भी छपवाई थी। उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। मगर विजयन नहीं बोले थे।

दुर्भाग्य से कला को कोई बांध नहीं सकता है और अब कला में एजेंडे का विरोध करने वाले लोगों का स्वर मुखर हो गया है और यही कारण है कि अब विजयन ने फिर से षड्यन्त्र करने का प्रयास किया है।

Topics: Art agendaPinarayi Vijayan speechCF Andrews missionarySanatana Dharma oppositionKerala School Kalolsavamसनातन धर्म विरोधLeftist artकला एजेंडापिनाराई विजयन भाषणCF एंड्रूज मिशनरीकेरल स्कूल कलोल्सववामपंथी कला
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हिन्दू धर्म से इतनी नफरत : DMK नेता ए राजा ने अपने कैडर्स से कहा- हिन्दू प्रतीकों को धारण न करें

सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्व गढ़ रहे झूठ व असत्य के प्रतिमान : सीएम योगी

Load More

ताज़ा समाचार

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

US-Iran War: ट्रंप ने कहा-होर्मुज को अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, जहाजों से वसूलेगा 20 फीसदी शुल्क

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

श्रीजगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई राजप्रसाद बिजे नीति, गजपति महाराज को दी गई महाप्रभु के स्वस्थ होने की सूचना

Explainer: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति का नाम है E-20, अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की शुरुआत

supreme court

काशी, मथुरा और संभल मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के समझौते प्रस्ताव से दोनों पक्षों ने किया इनकार

तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को रवाना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

दिल्ली दंगों का दोषी ताहिर हुसैन

दिल्ली दंगा : IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP का पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, अनस और जावेद दोषी

क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना? महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये; जानिये कैसे मिलेगा ये लाभ?

कर्णावती में पौधरोपण करते वालंटियर्स

अहमदाबाद ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: एक घंटे में 3.61 लाख पौधरोपण

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies