नई दिल्ली: मकर संक्रांति त्योहार पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालु और कल्पवासी प्रयागराज संगम में स्नान कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल संगम की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। मेला प्रशासन ने दो से ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 24 स्नान घाटों पर इंतजाम किया गया है। इससे पहले बुधवार को 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रयाग में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Prayagraj, UP: Magh Mela officer Rishi Raj says, “On the occasion of Makar Sankranti, bathing has been ongoing continuously since late last night. Today, there is fog at the ghats, but our entire team is present on the spot… Our team is monitoring all things and… https://t.co/mbSD37BkX1 pic.twitter.com/UCGGwyHkW6
— ANI (@ANI) January 15, 2026
श्रद्धालु सिर पर गठरी, हाथों में झोला लिए पैदल संगम की जा रहे हैं। स्नान घाटों एवं मार्गों पर श्रद्धालुओं को न सोने की अपील की गई है। संचार के लिए अनिवार्य रूप से वायरलेस सेट प्रयोग किए जा रहे हैं।डीएम मनीष वर्मा का कहना है कि जल पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। एसपी नीरज कुमार पांडेय का कहना है कि श्रद्धालुओं को नजदीकी स्नान घाट पर स्नान कराने का निर्देश दिया गया है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न घाटों से लेकर मेला क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किया गया है।
#WATCH | Prayagraj, UP: A devotee says, “Very good arrangements have been made. Routes have been diverted for all the devotees. The most important role is played by the police administration…” https://t.co/XCzY0u9dnC pic.twitter.com/hbJ4H7OAp9
— ANI (@ANI) January 14, 2026
माघ मेला अधिकारी ऋषि राज का कहना है कि मकर संक्रांति के मौके पर कल देर रात से ही लगातार स्नान चल रहा है। आज घाटों पर कोहरा है। लेकिन हमारी पूरी टीम मौके पर मौजूद है। हमारी टीम सभी चीजों पर नजर रख रही है और पेट्रोलिंग कर रही है ताकि अगर कोई भी स्थिति पैदा हो तो उसे कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन भी श्रद्धालुओं को गाइड कर रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि साबुन-तेल लगाकर संगम में स्नान न करें। डुबकी लगाकर फौरन बाहर निकल जाएं।

















