नई दिल्ली: अगर आप सोच रहे हैं कि दिल्ली वाले टू-व्हीलर राइडर्स सबसे अधिक हॉर्न बजाते हैं तो आप गलत हैं। क्योंकि इस मामले में कोलकाता अव्वल है। एक रिपोर्ट कहती है कि देश में सबसे अधिक हॉर्न बजाने वाले कोलकाता के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर राइडर्स हैं।
पैनिक ब्रेक लगाने में इस शहर के राइडर सबसे आगे
जबकि बेंगलुरु में राइडर्स मुंबई की तुलना में करीब चार गुना अधिक बार पैनिक ब्रेक लगाते हैं। यह बात इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने अपनी एक रिपोर्ट में कही है। यह रिपोर्ट वायरलेस नेटवर्क से जुड़े एथर के पांच लाख से अधिक स्कूटर्स के डेटा पर बेस्ड है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रोजमर्रा की यात्रा के दौरान राइडर्स कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं।
रिपोर्ट कहती है कि कोलकाता में अधिक हॉर्निंग घने ट्रैफिक और आक्रामक ड्राइविंग को दर्शाती है। जबकि बेंगलुरु में पैनिक ब्रेकिंग ज्यादा होने का कारण ट्रैफिक की अनिश्चितता और बार-बार रुकने-चलने की स्थिति है। इस रिपोर्ट में पुणे को शांत और नियंत्रित राइडिंग माहौल वाला बताया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान 31,000 से अधिक राइडर्स ने स्कूटर डैशबोर्ड पर लाइव स्कोर देखा। लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर आगरा, कोटा और नई दिल्ली में राइडर्स ने छोटे शहरों की तुलना में दो से तीन गुना अधिक बार इस्तेमाल किया।

















