ISRO ने आज PSLV-C62 मिशन लॉन्च किया, जो 2026 का भारत का पहला स्पेस मिशन था। ये लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 10:18:30 बजे हुआ। PSLV भारत का सबसे भरोसेमंद रॉकेट है, और ये उसकी 64वीं उड़ान थी। ये PSLV-DL वैरिएंट की पांचवीं उड़ान थी और न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) की तरफ से कमर्शियल मिशन था – कुल मिलाकर नौवां ऐसा EO सैटेलाइट के लिए डेडिकेटेड कमर्शियल लॉन्च।
मिशन का मुख्य पेलोड
प्राइमरी सैटेलाइट था EOS-N1, जिसे कोडनेम ‘अन्वेषा’ दिया गया है। ये DRDO ने बनाया है – एक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट। ये सैटेलाइट सैकड़ों अलग-अलग वेवलेंथ पर काम करता है, जिससे जमीन पर मौजूद मटेरियल को बहुत सटीक तरीके से पहचाना जा सकता है। इसका मकसद है देश की सुरक्षा मजबूत करना – बॉर्डर मॉनिटरिंग, स्ट्रैटेजिक मैपिंग, नेशनल सिक्योरिटी। साथ ही ये एग्रीकल्चर, अर्बन प्लानिंग और एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग में भी मदद करेगा। ये भारत के लिए एक पावरफुल ‘आई इन द स्काई’ जैसा है।
सह पैसेंजर सैटेलाइट्स
इसके साथ कुल 18 सेकंडरी पेलोड थे (कुछ रिपोर्ट्स में 15-18 तक गिनती अलग-अलग है)। इनमें कई भारतीय स्टार्टअप्स और यूनिवर्सिटी के सैटेलाइट शामिल थे। इसकी खास बातें कुछ इस प्रकार है:
- AayulSAT – ऑर्बिटएड कंपनी का, भारत का पहला ऑन-ऑर्बिट सैटेलाइट रिफ्यूलिंग टेस्ट। इससे सैटेलाइट की लाइफ बढ़ाने और स्पेस में सर्विसिंग का रास्ता खुलेगा।
- केस्ट्रल इनीशियल डिमॉन्स्ट्रेटर (KID) – यूरोपियन (स्पैनिश स्टार्टअप के साथ), री-एंट्री कैप्सूल का डेमो, जो साउथ पैसिफिक ओशन में स्प्लैशडाउन करेगा।
- ध्रुवा स्पेस के 7 सैटेलाइट्स (DA-1 वगैरह)।
- स्पेस किड्ज इंडिया का SR-2, CV रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी का CGUSAT-1, असम डॉन बोस्को यूनिवर्सिटी का Lachit-1, अक्षनाथ एयरोस्पेस का सोलारस-S4, दयानंद सागर विश्वविद्यालय का DSAT-1।ये सैटेलाइट्स AI प्रोसेसिंग, IoT सर्विसेज, स्टोर-एंड-फॉरवर्ड कम्युनिकेशन, एग्रीकल्चर डेटा कलेक्शन, रेडिएशन मेजरमेंट जैसे कामों के लिए थे। कई विदेशी कस्टमर्स के भी पेलोड थे।
रॉकेट की डिटेल्स
PSLV-C62 चार स्टेज का रॉकेट है – कुल लंबाई 44.4 मीटर, लिफ्ट-ऑफ मास 260 टन। पहले स्टेज में सॉलिड मोटर और दो स्ट्रैप-ऑन, दूसरा लिक्विड, तीसरा सॉलिड, चौथा लिक्विड। सैटेलाइट्स को सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में डालना था। लॉन्च के बाद PS4 स्टेज को दोबारा स्टार्ट करके डी-ऑर्बिट मैन्यूवर करना था, ताकि KID कैप्सूल के साथ री-एंट्री हो सके।











