संवाद सूत्र। आजमगढ़ जिले में कोटिला क्षेत्र का एक स्कूल मजहबी तालीम को लेकर सुर्खियों में है। स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को टीचर द्वारा मजहबी सवाल-जवाब सिखाते हुए सुना जा सकता है।
वीडियो में बच्चे स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। लेकिन टीचर का चेहरा नहीं दिखाई पड़ रहा, बल्कि उसकी आवाज आ रही है। बच्चों के अभिभावक भी नाराज बताए जा रहे हैं। शिक्षिका छोटे बच्चों से पूछती हैं कि तुम कौन हो, तुम्हारा मजहब क्या है, हमें रोजी कौन देता है, जमीन, आसमान, चांद और सूरज किसने बनाया। बच्चों द्वारा सारे सवालों का जबाव भी दिया जाता है।
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
इस्लाम से जुड़े सवाल और जवाब को बच्चों को रटाया का रहा है। जबकि स्कूल सीबीएसई बोर्ड का बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

















