दिल्ली के किराड़ी इलाके से चिंताजनक वीडियो सामने आया है। यहां एक हिंदू दुकानदार को सिर्फ इसलिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई क्योंकि उसने कानून और स्वच्छता का हवाला देते हुए अपने पड़ोसी मीट विक्रेता को सार्वजनिक जगह पर पशुओं को काटने से रोका।
यह घटना प्रेम नगर-3 के रघुवीर विहार स्थित शॉप नंबर 7 की बताई जा रही है। एक्स यानी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मीट विक्रेता एक हिंदू शख्स को खुले तौर पर धमकाते हुए दिख रहा है। हालांकि इस पर अभी पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
सार्वजनिक स्थान पर पशुओं को काटने का किया था विरोध
बताया जा रहा है कि एक हिंदू व्यक्ति ने अपने पड़ोसी मुस्लिम दुकानदार से बहुत ही विनम्रता से एक अनुरोध किया था। पीड़ित का कहना था कि सार्वजनिक स्थान पर और खुले में पशुओं को काटना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे इलाके में गंदगी और दुर्गंध फैलती है। उसने अपने पड़ोसी से कहा कि वह यह काम अपनी दुकान के अंदर करे ताकि राहगीरों और अन्य दुकानदारों को परेशानी न हो।
लेकिन मीट विक्रेता ने इस जायज और विनम्र अनुरोध को स्वीकार करने के बजाय उससे बदसलुकी की। जब बार-बार कहने पर भी कोई असर नहीं हुआ, तो पीड़ित दुकानदार ने साक्ष्य के तौर पर इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
हिंदू दुकानदार को दुकान में घुसकर धमकाया
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ मीट विक्रेता भड़क गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वह मुस्लिम मांस विक्रेता और उसके साथ कुछ अन्य लोग हिंदू दुकानदार की दुकान में घुस आए। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदतमीजी की, बल्कि कथित तौर पर उसे सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो में दिख रहा है कि हिंदु दुकानदार को आरोपी अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है।
इस घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार भारी दहशत में है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से तूल पकड़ रहा है। लोग एक्स यानी ट्विटर पर दिल्ली पुलिस और पुलिस कमिश्नर को टैग करते हुए इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की उठी मांग
इस घटना का वीडियो तजिंदर बग्गा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में सारी घटना का विवरण दिया है। साथ ही लिखा कि कैसे एक हिंदू बिजनेसमैन को एक मुस्लिम मांस विक्रेता द्वारा धमकाया जा रहा है। पोस्ट में घटना का पता भी दर्ज है। इसके साथ ही उन्होंने ही पहले दिल्ली पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने और पीड़ित की रक्षा करने की अपील की।
A Hindu shopkeeper politely asked his Muslim neighbour to stop cutting animals in public and do it inside his shop.
When the request was ignored, he recorded a video and approached authorities.
After the video went viral, Muslim neighbour stormed into his shop and threatened to… pic.twitter.com/NRUzukJprk
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) January 9, 2026
वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। अधिकतर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पीड़ित दुकानदार और उसके परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान करने की बात कह रहे हैं।













