Gulaaba Hill Station Himachal Pradesh: हिल स्टेशन दुनियाभर के टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हिल स्टेशनों की सुंदरता सैलानियों के दिल और दिमाग में बस जाती है। हिल स्टेशनों का मोह इंसान से छुटता नहीं है। इसकी वजह है कि प्रकृति को देखते ही इंसान खिलखिला उठता है। इंसान खुश हो उठता है। उसके अंदर स्फूर्ति आ जाती है। वैसे तो हिमाचल प्रदेश हिल स्टेशनों का घर है। लेकिन यहां एक ऐसा भी हिल स्टेशन है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह शिमला से भी सुंदर है। यह हिल स्टेशन टूरिस्टों के बीच काफी फेमस है. इस हिल स्टेशन का नाम है गुलाबा। आइए इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें-Instagram Reels और Photography के लिए बेस्ट हैं Himachal के ये 5 Hill Stations
समुद्र तल से 4 हजार मीटर की ऊंचाई पर है गुलाबा हिल स्टेशन
यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा है। इस हिल स्टेशन की सुंदरता और यहां के नजारे टूरिस्टों को तरोताजा कर देते हैं। गुलाबा हिल स्टेशन समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर है। सर्दियों में टूरिस्ट इस हिल स्टेशन पर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह हिल स्टेशन स्कीइंग और अन्य साहसिक खेलों के लिए प्रसिद्ध है।
इसे भी पढ़ें- बेहद सुंदर है पंगोट हिल स्टेशन, जरूर घूमिए एक बार यहां
कैसे इस हिल स्टेशन का नाम पड़ा गुलाबा?
इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है। इस हिल स्टेशन पर आप बर्फ के खेलों का आनंद ले सकते हैं। यह हिल स्टेशन छोटा सा है लेकिन पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। विदेशी टूरिस्ट भी इस हिल स्टेशन की सैर पर आते हैं। मनाली से इस हिल स्टेशन की दूरी सिर्फ 25 किमी है। आप भी इस हिल स्टेशन की सैर का टूर बना सकते हैं।













