प्रयागराज कमिश्नरेट कोर्ट नें सपा नेता संदीप यादव क़ो गुंडा एक्ट का नोटिस भेजा है। पुलिस का कहना है कि संदीप यादव धरना प्रदर्शन करके आम लोगों क़ो परेशान करता है। नोटिस में कहा गया है कि संदीप यादव समय सीमा के भीतर कमिश्नरेट कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत करे।
इसके पूर्व माघ मेले मे मुलायम सिंह यादव के नाम पर लगे शिविर क़ो भी नोटिस भेजा गया था। उस नोटिस में कहा गया है कि धार्मिक मेले में राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए वह शिविर लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, संदीप यादव का आपराधिक इतिहास है और वह अपराध कर वर्चस्व कायम किए है। उसके डर के चलते लोग थाने में एफआईआर दर्ज कराने का साहस नहीं कर पाते हैं। उसके खिलाफ कोई गवाही देने को भी तैयार नहीं है। वह बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और पुतला जलाता है। आम लोगों को भ्रमित कर के भीड़ को एकत्र करता है। भीड़ जुटाकर उकसाने वाला भाषण देता है। संदीप यादव ने एक जनवरी को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को माघ मेले में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर के उद्घाटन के लिए बुलाया था। मगर पुलिस की इस नोटिस के बाद यह कार्यक्रम अब टल गया है।
पुलिस का कहना है कि संदीप यादव, माघ मेले में आम लोगों को उकसाकर माहौल खराब कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसे गुंडा एक्ट का नोटिस दिया गया है।
















