पाञ्चजन्य के सागर मंथन संवाद 4.0 में वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा और तृप्ति श्रीवास्तव ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के मुद्दे को बकवास करार दिया और बताया कि पोस्टल बैलेट में मतदान में भी एनडीए ही जीती है। इसके साथ ही उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस के शोर शराबे पर कहा कि खुद कांग्रेस की सरकार के दौरान 10 बार एसआईआर हुआ था। कांग्रेस की असल चिंता घुसपैठियों के वोट कटने को लेकर है।
गोवा का वो कौन सा सुशासन है कि जिला पंचायत स्तर में 50 में 33 सीट आती है?
मेरे पिछले सात साल के कार्यकाल में जितने भी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस हों, जितने सारे रिफॉर्म्स मैं ला सकता था, वो सारे मैं लाया। इसमें सबसे बड़ा रिफॉर्म्स ये है कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन का कॉल लेटर यहीं पर युवाओं को मिलेगा है।
रोजगार देने में पारदर्शिता लाना कितना चुनौतीपूर्ण रहा और ये यात्रा कैसी रही?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि किसी भी सूरत में पारदर्शिता लाना है और इसलिए हमने कड़ा फैसला लिया कि कैसे भी करके स्टाफ सेलेक्शन करना है। हमने कैटेगरी सी और डी के लिए हमने किया। हमारी कार्य करने की पद्धति ऐसी है कि जब बच्चा परीक्षा देकर बाहर निकलता है तो डिजिटली उसे उसका नंबर तुरंत मिल जाता है और उसके बाद सीपीटी 2 में स्क्रुटनी के बाद बच्चों का चयन होता है। मैं दावे से कह सकता हूं कि बाकी राज्यों में हमारे जितना ट्रांसपैरेंट सिस्टम नहीं होगा। प्रतिभावान लोग जॉब में आने लगे हैं।
गोवा का पर्यटन आंकड़ों के अनुसार घटा है, लोग गोवा की जगह वियतनाम और थाइलैंड जाना पसंद कर रहे हैं। हाल ही में नाइटक्लब की घटना से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं?
नाइटक्लब की घटना पर मैं खेद व्यक्त करता हूं। इस घटना के बाद हम इसकी मजिस्ट्रियल कमिटी बिठाई है। इसकी ऑडिट के लिए रेवेन्यु सेक्रेटरी के नेतृत्व में भी समिति बनाई है। रिपोर्ट आने के बाद इस पर एसओपी बनाई जाएगी और इस प्रकार को होटल या क्लब के लिए एनओसी अनिवार्य होगी। गोवा के पर्यटन की बात करें तो ये कम नहीं हुआ है। बल्कि, हम अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों से प्रतियोगिता कर रहे हैं।
अगर आपके अचीवमेंट की बात करें तो आपके लिए क्या है?
जीएसएससी के अलावा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर मिशन को हमने स्वयंपूर्ण गोवा में बदला है। ये हमारा सबसे बड़ा अचीवमेंट है, क्योंकि प्रधानमंत्री के 13 फ्लैगशिप प्रोग्राम हैं, उन्हें हमने अचीव किया है। इसके अलावा अपराध से निपटने के लिए हमने एसआईटी बनाई है, जिससे अपराध में भी नियंत्रण पाया है। इसके अलावा हमने इंडस्ट्रियल सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारी रैंकिग 5 और हमने राज्य में 100 करोड़ तक का निवेश करने वालों को इंसेटिव देने का फैसला किया है।
जिला पंचायत चुनाव में एनडीए खुश है ये तो समझ आता है, लेकिन कांग्रेस भी काफी संतुष्ट है?
कांग्रेस इतने में ही खुश है तो अच्छी बात है। आगे आने वाले 2027 के चुनाव में वो इसी तरह रही तो उसे शुभकामनाएं हैं।
गोवा के अपने कार्यों को देखते हुए आने वाले वक्त में इन चुनावों को आप कैसे देखते हैं?
वोट चोरी जैसे मुद्दे कोई मायने नहीं रखते हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसी बातें करती रही है। इस बार का जिला पंचायत चुनाव ईवीएम पर नहीं, बल्कि पोस्टल बैलट पर हुआ है और मुझे लगता है कि इस बार भी गोवा के लोगों ने दिखा दिया है कि वो पोस्टल बैलट के साथ भी एनडीए को ही चुन रहे हैं। एसआईआर पहले भी हुआ है। देश को आजादी मिलने के बाद से ये 13 बार हो चुका है। अकेले कांग्रेस के ही कार्यकाल में 10 बार एसआईआर हुआ है। कांग्रेस को असल चिंता इस बात की है कि जिन घुसपैठियों का वोट उसे मिलता है, उनका वोट कट जाएगा।
माझी घर योजना क्या है?
स्वायत्ता से पहले वाले घरों को लीगल स्टेटस नहीं था। उन लोगों को लीगल स्टेटस देने के लिए इसे शुरू किया गया है। इसके लिए फॉर्म निकाले गए हैं और 27 के चुनाव से पहले जो फॉर्म भरकर देगा, उसे लीगल टाइटल मिल जाएगा।
गोवा के इतिहास को बताने में आप कितने सफल रहे?
गोवा का इतिहास पुर्तगालियों से नहीं, बल्कि कादंब, शालीमार और छत्रपति शिवाजी महाराज समेत 7 राजवट यहां से आ चुके थे। उसके बाद पुर्तगालियों ने यहां कदम रखा। इसलिए नार्वे में आज भी जब हम सप्तकोटेश्वर मंदिर देखते हैं तो छत्रपति शिवाजी महाराज की याद आती है। एनिमेशन के जरिए हम गोवा के इतिहास को सामने ला रहे हैं।

















