पीपलकोटी (चमोली): बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग पर पीपलकोटी क्षेत्र में हिंदू द्वारा एक मुस्लिम युवक को अपना होटल बेचे जाने की भनक लगने के बाद होटल एसोसिएशन ने बाजार में जुलूस प्रदर्शन किया और होटल जिहाद नहीं चलेगा कि नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
क्या है पूरा मामला?
चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव माने जाते पीपलकोटी में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों और होटल कारोबारियों ने बैठक आहूत की, बैठक में बताया कि पीपल कोटी में किसी स्थानीय हिंद व्यक्ति द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति एवं एक अन्य को अपना होटल अलखनंदा बेचे जाने की प्रकिया चल रही है, जिसपर होटल व्यवसाइयोें ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में सर्व सहम्मति यह भी प्रस्ताव पास किया कि इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अपनी निजी संपति को किसी गैर हिंदू को नहीे बेचगा, अगर कोई इस तरह जोर जबरदस्ती करता है उसका सामाजिक विरोध पूरे क्षेत्रवासी करेंगे।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: SIR से पहले भाजपा का ‘मेरी गणना मेरा वोट’ अभियान: प्रवासी नागरिकों को पैतृक गांव में वोटर बनाने की अपील
बैठक उपरान्त होटल व्यसाइयों ने पीपलकोटी में जुलूस प्रदर्शन करते नारेबाजी की, उन्होंने प्रशासन को उक्त विषय में अवगत करवाया कि आगाह करने के बावजूद भी होटल किसी गैर हिंदू के व्यक्ति को बेचा जाता है उग्र प्रदर्शन एवं आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी होटल बेचने वाले व्यक्ति की होगी। इस दौरान अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, पंकज हटवाल, देवेन्द्र नेगी, संजय भण्डारी हरीश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
















