नई दिल्ली (हि.स.) । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शामिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को सदन में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में स्थित आदिना मस्जिद का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आदिना मस्जिद जिस स्थान पर बनी है, वहां पहले एक आदिनाथ मंदिर था, जिसे तोड़कर यह ढांचा खड़ा किया गया
शामिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में एक “बाबरी मस्जिद” की आधारशिला रखने के तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के दावे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कोई मंदिर-मस्जिद का झगड़ा या हिंदू–मुस्लिम का विभाजन नहीं है। सिकंदर एक लुटेरा था, उसने आदिनाथ मंदिर को नष्ट कर यहां मस्जिद बनवाई।
उन्होंने कहा- आज भी वहां मंदिर के अवशेष दिखते हैं। कमल की आकृति, देवी–देवताओं के चिह्न, यहां तक कि गणेश जी की मूर्ति भी है।भाजपा सदस्य ने तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के दावे की निंदा की, जिसने चुनावी राज्य में राजनीति को हिलाकर रख दिया है।
उन्होंने ने दावा किया है कि यह “पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश” में बदलने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि ‘यह मस्जिद नहीं, मंदिर ही है। पश्चिम बंगाल के 72 जन समुदाय भी अपना मंदिर वापस चाहते हैं।

















