देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन देशभर के विभिन्न हिस्सों से देवभूमि, उत्तराखण्ड पहुंचे विद्यार्थियों से शहर का परेड ग्राउंड विविधता के रंग में रंग चुका है। आज सुबह अभाविप के ध्यवरोहण के पश्चात एकसाथ सभी प्रतिनिधियों ने सामूहिक वंदे मातरम गायन किया। अपने प्रांत के स्थानीय परिधानों में प्रतिनिधियों की उपस्थिति देखते ही बन रही है। उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों नगाड़े, ढोल, मंजीरा आदि द्वारा विद्यार्थी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अधिवेशन में देश भर से करीब 4 हजार विद्यार्थी प्रतिनिधियों का देहरादून में आगमन हो चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित कई नेताओं में आयोजन स्थल परेड ग्राउंड में जाकर अधिवेशन की तैयारियों का समय समय पर जायजा लिया है।

















