प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और करीब 8,000 खास मेहमान भी मौजूद रहे।
Ayodhya Dhwajarohan | PM Modi and RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat ceremonially hoist the saffron flag on the Shikhar of the sacred Shri Ram Janmbhoomi Temple, symbolising the completion of the temple’s construction. UP CM Yogi Adityanath is also with them.
The right-angled… pic.twitter.com/zjTuEfp1jY
— ANI (@ANI) November 25, 2025
ध्वजा की खासियत
ध्वज 44 फुट ऊंचे खंभे पर चढ़ाई गई जो कि 700 टन वजनी है। प्रधानमंत्री ने इसे रिमोट कंट्रोल से फहराया। इस धर्म ध्वज की बात करें तो ये 10 फुट ऊंची और 20 फुट लंबी है। इसे अहमदाबाद में बनाया गया है। वहीं इसका वजन 2-3 किलो है। इसकी खासियत ये है कि इसमें कोविदार वृक्ष, सूर्य और ‘ओम’ का प्रतीक चिन्ह भी मौजूद है। इसका भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। मुख्य मंदिर के अलावा छह बाहरी मंदिरों पर भी ध्वजा चढ़ेगी।

















