मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में हिंदू संगठन से जुड़े लोग एक मुस्लिम शख्स के मुंह पर नाले का कीचड़ पोतकर, उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए थाने ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनस खान पर नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़छाड़ और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दो मुस्लिम युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अनस खान के मोबाइल से लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग युवती ने आरोप लगाया है कि अनस खान के पास उसके कुछ न्यूड वीडियो-फोटो हैं। इसकी वजह से वह उसे लगातार ब्लैकमेल करते आ रहा था। पहले आरोपी ब्लैकमेल करते हुए उससे 10 हजार रुपये ले चुका था और बाद में वह 35 हजार रुपये की फिर से मांग करने लगा। इतना ही नहीं वह पीड़िता को बार-बार होटल में मिलने के लिए भी दबाव बना रहा था। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें अनस के मोबाइल से कई लड़कियों के न्यूड वीडियो और फोटो मिले हैं। पीड़िता की बहादुरी और हिंदू संगठन की सक्रियता के कारण आरोपी मौके से पकड़ लिया गया।
केरल स्टोरी जैसा सहेली मॉड्यूल
पीड़िता ने बताया कि उसकी मुस्लिम सहेली ने अनस के साथ मिली हुई थी, उसी ने उसके न्यूड फोटो-वीडियो आरोपी को दिए थे। नाबालिग युवती के अनुसार, एक दिन वह अपनी मुस्लिम सहेली के घर पर गई थी। इसी बीच जब वह नहाने के लिए उसके बाथरूम में गई तो चुपके से उसकी सहेली ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया और उसे अनस को दे दिया। इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा और उससे पैसे मांगने लगा। इस दौरान उसने कई बार उसे शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। जब यह बात पीड़िता ने अपनी सहेली को बताई तो उसने उसे अनस से मिलने और फोन पर उससे बात करने को कहा। सहेली ने धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसके घर वालों को उसके और अनस के बारे में बता देगी।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाल खींचते हुए आरोपी को थाने लेकर पहुंचे
बताया जा रहा है कि स्थानीय हिंदू संगठन को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने अनस को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। दरअसल, आरोपी ने युवती से रुपये लेने के लिए उसे एक निजी होटल में बुलाया था। वह होटल में युवती को खिलाने के लिए बीफ बिरयानी भी लेकर आया था। जैसे ही अनस खान होटल में नाबालिग से मिलने के लिए पहुंचा तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उन्होंने हिंदू लड़की के साथ गलत काम करने और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसके मुंह पर नाली की गंदगी पोत दी। उन्होंने अनस के बाल खींचते हुए उसे होटल के बाहर घसीटा और इसी हालत में उसे सिविल लाइन थाने ले गए।
अनस नाबालिग लड़की को एक वर्ष से प्रताड़ित कर रहा था
हिंदू संगठन से जुड़े वीरेंद्र श्रीवास के अनुसार अनस लड़की को लगातार एक वर्ष से प्रताड़ित कर रहा था। वह लड़की से दस हजार रुपये पहले ही ले चुका है अब वह उससे 35 हजार रुपये और मांग रहा था। उसने फर्जी आईडी से होटल का कमरा बुक कराया था।

















