आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, बैंक में खाता खोलना हो, मोबाइल नंबर वेरिफाई करना हो या नया सिम कार्ड लेना, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खराब हो जाए या कहीं खो जाए, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए आधार को PVC कार्ड के रूप में भी उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू कर दी है।
PVC आधार कार्ड बिल्कुल ATM या डेबिट कार्ड जैसा दिखता है। यह मजबूत, टिकाऊ और ले जाने में आसान होता है। अगर आप अपना आधार कार्ड हर वक्त अपने पास रखना चाहते हैं, तो PVC आधार कार्ड आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं इसे घर बैठे कैसे ऑर्डर कर सकते हैं।
PVC आधार कार्ड क्या है- PVC आधार कार्ड वही आधार है, बस इसका रूप प्लास्टिक कार्ड जैसा होता है। यह लंबी अवधि तक खराब नहीं होता और इसमें सुरक्षित QR कोड, सुरक्षा फीचर, फोटो और आधार नंबर साफ दिखाई देते हैं। PVC आधार कार्ड को मंगवाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ मिनट और इंटरनेट की जरूरत होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
यह भी पढ़ें- Offine Aadhaar क्या है? जानें यह फीचर कैसे बदल देगा आपकी पहचान प्रक्रिया
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में myAadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट खोलें। होमपेज पर आपको Order Aadhaar PVC Card का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को ध्यान से टाइप करें। अब Send OTP पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Alternate नंबर पर OTP आएगा। मिले हुए OTP को बॉक्स में लिखें और आगे बढ़ें। आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेंगी। सब कुछ सही लगने पर Submit पर क्लिक करें। अब पेमेंट पेज खुलेगा, जहाँ आपको 50 रुपये शुल्क देना होगा। यही कुल फीस है- इसके अलावा कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता। पेमेंट पूरा होते ही आपका PVC आधार कार्ड सफलतापूर्वक ऑर्डर हो जाएगा। PVC आधार कार्ड तैयार होने के बाद भारतीय डाक विभाग (स्पीड पोस्ट) के माध्यम से आपके घर के एड्रेस पर भेज दिया जाता है। आमतौर पर यह कार्ड 7 से 15 दिनों के भीतर आपके पते पर पहुंच जाता है।













