नई दिल्ली: दिल्ली विस्फोट मामले में फरीदाबाद से पकड़ी गई महिला डाॅ. शाहीन के पति का कहना है कि वह विदेश बसने की जिद्द करती थी। उन्होंने कहा कि आपसी मनमुटाव के चलते हमारा तलाक हो चुका है। दोनों बच्चे उनके पास ही रहते हैं। मुझे कोई जानकारी नहीं थी कि शाहीन आतंकी संगठनों के संपर्क में है। कभी वो अपने बच्चों से भी बात नहीं करती थी। शाहीन के पहले पति डाॅ. जफर हयात कानपुर के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं।
परिवार ने कहा-शाहीन से नहीं कोई वास्ता
दिल्ली ब्लास्ट में नाम आने के बाद डॉक्टर शाहीन का परिवार सदमे में है। शाहीन के साथ ही उसके भाई परवेज का नाम भी आतंकी संगठनों से जुड़े होने की बात कही जा रही है। शाहीन के भाई शोएब ने दावा किया है कि उसका और उसके परिवार का शाहीन से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे एजेंसियों की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। परवेज के घर में तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों के हाथ कुछ चीजें लगी हैं, जिससे उसके विदेशाें से संपर्क हाेने का बड़ा खुलासा एटीएस और जांच एजेंसियां कर सकती है।
शाहीन के भाई से भी कई घंटे पूछताछ
एटीएस की गिरफ्त में आई डाॅ. शाहीन के पिता सईद अंसारी से पूछताछ के बाद अब जांच एजेंसियों ने उसके भाई शोएब से भी कई घंटों पूछताछ की। घर में तलाशी और परिवार का मोबाइल चेक किया गया। आतंकी गतिविधियों में संलिप्त डाॅ. शाहीन का परिवार लखनऊ में रहता है। उसके घर पर यूपी एटीएस, जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्ष जांच एजेंसी लगातार डेरा डाले हुए है। पिता से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी कोई कई अहम जानकारी मिली थी।











