नई दिल्ली: लाल किले में हुए बड़े ब्लास्ट के बाद अब धीरे-धीरे आतंकियों की प्लानिंग की कई परतें खुल रही हैं। जांच एजेंसियां पकड़ गए मुस्लिम डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। लाल किले धमाके के तीन प्रमुख संदिग्ध हैं। जिनमें से दो डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील अहमद डार जांच एजेंसियों की गिरफ्त में है और तीसरा डॉक्टर उमर है जिसने कार में खुद को उड़ा लिया था। अभी डॉक्टर उमर की डेथ बॉडी नहीं मिली है। अगर उसकी डेथ बॉडी मिल जाती है और वह मारा गया है तो यह दिल्ली में पहला फिदायन हमला है। हालांकि जांच एजेंसियों की तरफ से अभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है।
पूछताछ में खुलासा: 26 जनवरी को लाल किले को दहलाना चाहते थे संंदिग्ध ‘आतंकी’
डॉक्टर मुजम्मिल से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें यह सामने आया है कि इन लोगों ने दिल्ली के लाल किले पर हमले की प्लानिंग की थी। जांच एजेंसियों की पूछताछ में पता लगा है कि डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर ने लालकिले की रेकी भी की थी। इसी साल जनवरी के पहले हफ्ते में लालकिले की रेकी की थी। डॉक्टर मुजम्मिल के फोन के डंप डाटा से ये जानकारी मिली है। पूछताछ में जांच एजेंसी को पता चला है कि पकड़े गए आतंकियों की प्लानिंग का हिस्सा 26 जनवरी पर लालकिले को टारगेट करना था। साथ ही ये दीवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।
लाल किले विस्फोट में 13 लोगों की हुई है मौत, 21 घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास करीब सात बजे एक बड़ा धमाका हुआ था। जिस गाड़ी मे धमाका हुआ वो आई-20 थी और उसमें मास्क पहना हुआ एक शख्स दिखाई दे रहा था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि काला मास्क पहना शख्स डॉक्टर मोहम्मद उमर है। जिसके दो साथ डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील अहमद डार को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके शव के डीएनए परीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसके माता-पिता और दो भाइयों को हिरासत मे लिया है।
इससे पहले जम्मू कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था। उसके कुछ घंटे बाद ही लाल किले के पास कार में धमाका हुआ था। जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि डॉ उमर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य था। इसमें कई डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील अहमद डार भी शामिल है। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच अब एनआईए को सौंपी गई है।

















