पटना/पूर्वी चंपारण । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार श्यामबाबू प्रसाद यादव के पक्ष में जनसभा कर लोगों से कमल खिलाने की अपील की।
बता दें कि Yogi Adityanath Bihar Rally में उमड़ी भीड़ ने Bihar Election 2025 में भाजपा के प्रति समर्थन का संकेत दिया। वहीँ इस चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और समेत महागठबंधन के तमाम घटक दलों को आड़े हाथों लिया।
जो राम का विरोध करे, उसे वोट न दें
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath Speech के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम-कृष्ण के बाद अब ये लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें कतई वोट नहीं देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहुलूहान करती थी।
जब रामभक्त कहते थे कि “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”, तब भी कांग्रेस, राजद और सपा की सरकारें रामभक्तों पर लाठी गोली चलाती थीं।
राम मंदिर से लेकर सीतामढ़ी तक आस्था और विकास का मेल
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में जब NDA Bihar की तरह राजग सरकार बनी, तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने बताया कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, निषादराज रैनबसेरा और माँ शबरी के नाम पर रसोई बनाई गई है।
सीतामढ़ी में भी माँ जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। Ram Mandir का यह प्रतीक भारत की आस्था, संस्कृति और राष्ट्र गौरव का प्रतिनिधित्व करता है।
आस्था का अपमान करने वालों को सबक सिखाओ
Yogi Adityanath Bihar Rally में योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की कि जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें वोट देकर जाया न करें। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद महागठबंधन के नेताओं की हताशा साफ दिख रही है। यह जनता का संकेत है कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी, तो जनता का फैसला ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ के पक्ष में होगा।
उन्होंने कहा कि Bihar Election 2025 के लिए एनडीए की सरकार आवश्यक है।
ये जंगलराज के अपराधी हैं
विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने देश की सुरक्षा और बिहार की पहचान पर संकट खड़ा किया। कांग्रेस, राजद, माले और उनके सहयोगी अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं। उन्होंने अपराध को संरक्षण, भ्रष्टाचार को पनपाने और अराजकता पैदा करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि यह सभी जंगलराज के अपराधी हैं। 2005 में बिहार के नौजवानों ने इन्हीं ताकतों से मुक्ति के लिए राजग पर भरोसा किया था, जिसका परिणाम नीतीश कुमार की सरकार के रूप में सामने आया।
Yogi Adityanath BJP Campaign : योगी का स्पष्ट संदेश
सीएम योगी ने कहा कि एक ओर विकास, विरासत का सम्मान और गरीब कल्याण है, तो दूसरी ओर अपराध, माओवाद और नक्सलवाद का अंधेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद, इन सभी के जहन्नुम जाने का टिकट पक्का है। मार्च 2026 तक माओवाद और नक्सलवाद को भारत की धरती से पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
Yogi Adityanath News : योगी की सहजता ने जीता दिल
जनसभा के दौरान सीएम योगी की नजर एक उत्साहित बच्ची पर पड़ी, जिसके हाथ में उनकी फोटो थी। बच्ची का उत्साह देखकर उन्होंने उसे मंच पर बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान बच्ची खुश होकर झूम उठी, वहीं भीड़ ने तालियों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्ची की हौसला अफजाई की, जिससे उनका मानवीय और सहज स्वभाव सामने आया।
आस्था, सुरक्षा और विकास के लिए एनडीए ही विकल्प
पूर्वी चंपारण की इस Motihari Rally से सीएम योगी ने Bihar Politics में नया संदेश दिया कि जनता अब अपराध और अराजकता नहीं, बल्कि आस्था और विकास चाहती है। Yogi Adityanath Bihar Rally में उमड़ी भीड़ और जनता का जोश इस बात का प्रमाण है कि NDA Bihar को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
















