रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ हमारी नींद को बेहतर बनाता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी बचाव करता है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले हल्दी दूध पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
सर्दी-जुकाम से राहत और इम्यूनिटी मजबूत- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम होता है, तो रात को हल्दी दूध पीना बहुत फायदेमंद है। यह गले की खराश और खांसी को भी कम करता है। हल्दी दूध शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। अगर आप इसे रोज़ रात में पीने की आदत डाल लें, तो आपका शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मजबूत हो जाता है।
हड्डियां बनती हैं मजबूत और नींद अच्छी आती है- दूध में मौजूद कैल्शियम और हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलकर हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। यह जोड़ों के दर्द, गठिया और सूजन जैसी समस्याओं में राहत देता है। अगर आपको नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूट जाती है, तो हल्दी दूध जरूर पिएं। यह शरीर और दिमाग को शांत करता है और गहरी नींद में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप सुबह खाली पेट पपीता खाने के ये फायदे जानते हैं?
त्वचा में निखार लाता है और दिल को रखे स्वस्थ- हल्दी दूध शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। यह एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं को भी कम करता है। हल्दी दूध ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
चोट और दर्द में राहत- अगर शरीर में कहीं चोट या दर्द हो, तो हल्दी दूध पीना बहुत फायदेमंद है। यह घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करता है और दर्द को कम करता है।
हल्दी दूध बनाने का आसान तरीका- एक गिलास दूध को उबालें। उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें। चाहें तो थोड़ा शहद या काली मिर्च भी डाल सकते हैं। हल्का गर्म रहते हुए रात को सोने से पहले पिएं।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)













