हल्द्वानी । एम.बी. इंटर कॉलेज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सामूहिक गान कार्यक्रम में हजारों युवा सहभागी बने जिसने भी राष्ट्रीय गीत गाया उसके लिए ये अनुभव सचमुच अविस्मरणीय रहा। हजारों स्वरों में एक सुर, एक लय और एक भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर स्वर में देशभक्ति की वही तरंग और वही जोश गूंज रहा था, जिसने पूरे वातावरण को प्रेरणा और उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने इस आयोजन को राष्ट्रवाद का प्रतीक बताया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा ये वो गीत है जिसने देश को एक सूत्र में पिरो कर हमे आजादी दिलाई
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा देश की आजादी से पहले और बाद में वंदे मातरम् ऐसा राष्ट्रीय गीत है जिसे गाते सुनते भारत मां के प्रति श्रद्धाभाव पैदा हो जाता है।
विधायक बंशीधर भगत जी, कार्यक्रम सह प्रभारी प्रदेश मंत्री गौरव पांडे जी, शशांक रावत जी, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक स्कूली बच्चे मौजूद रहे उपस्थित रहे। कुमाऊं रेजिमेंट का बैंड ने भी इस अवसर पर देशभक्ति संगीत बजाया। उत्तराखंड के कई नगरों में बीजेपी ने पार्टी स्तर पर ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए।

















