हंटिंगडन ट्रेन स्टेशन पर चाकूबाजी: इंग्लैंड के पूर्वी हिस्से में बसे कैम्ब्रिजशायर इलाके में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये वारदात हंटिंगडन स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद ट्रेन के संचालन को निलंबित कर दिया है। लोकल पुलिस और इमरजेंसी सर्विसेज ने फौरन एक्शन लिया, लेकिन अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है। ये खबर ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस और कैम्ब्रिजशायर पुलिस के बयानों पर आधारित है, जो बताते हैं कि ट्रेन हंटिंगडन की ओर जा रही थी।
घटना का पूरा विवरण
ये सब शनिवार की दोपहर में शुरू हुआ, जब ट्रेन में अचानक से कुछ असामाजिक तत्व घुस गए और उन्होंने अकारण ही यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। कई पैसेंजर्स पर चाकू से वार किए गए। इसके बाद ट्रेन रोक दिया गया और प्लेटफॉर्म पर हलचल मच गई। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने बताया कि “ट्रेन पर कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया।” ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोका गया, जहां सशस्त्र पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया, और घायलों को तुरंत मेडिकल हेल्प दी गई। कैम्ब्रिजशायर पुलिस के अनुसार, “कई व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है।” अभी घायलों की हालत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इमरजेंसी टीम शाम तक मौके पर डटी रहीं।
संदिग्धों की गिरफ्तारी और जांच
दोनों संदिग्धों को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि ये गिरफ्तारियां चाकूबाजी के आरोप में हुई हैं। अभी ये साफ नहीं है कि हमलावर और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे या ये किसी अजनबी झगड़े का नतीजा था। मोटिव पर कोई सुराग नहीं मिला है। लेकिन जांच तेजी से चल रही है। लोकल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हंटिंगडन स्टेशन के आसपास न जाएं, ताकि जांच में कोई रुकावट न आए। ये मामला ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के हाथ में है, जो रेलवे सुरक्षा से जुड़े क्राइम्स को हैंडल करती है।
रेलवे सेवाओं पर असर
इस घटना ने रेल नेटवर्क को बुरी तरह प्रभावित किया। लंदन नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (LNER) ने हंटिंगडन से गुजरने वाली सभी लाइनों को सस्पेंड कर दिया। कंपनी ने पैसेंजर्स को चेतावनी दी कि “मेजर डिसरप्शन की वजह से यात्रा न करें।” ट्रेनें रुक गईं, और अल्टरनेटिव रूट्स पर भी देरी हुई। हंटिंगडन स्टेशन को पूरी तरह सील कर दिया गया, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। LNER ने कहा कि सेवाएं बहाल होने तक इंतजार करें, और अपडेट्स के लिए उनकी वेबसाइट चेक करें।
इमरजेंसी रिस्पॉन्स और लोकल इंपैक्ट
इमरजेंसी सर्विसेज ने तुरंत रिएक्ट किया। सशस्त्र अफसरों ने इलाके को सील कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जांच में कोई लीड मिली तो अपडेट देंगे, लेकिन फिलहाल डिटेल्स लिमिटेड हैं।















