बिहार के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव, जो इस बार राजद के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं, ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ कर सबको चौंका दिया है। खेसारी ने कहा, “मोदी जी अगर इस देश को 10-15 साल से चला रहे हैं, तो उनमें कुछ तो बात होगी भैया। वो आदमी नॉर्मल नहीं है, बहुत बड़े आदमी है। उसकी सोच बहुत बड़ी है, और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूँ।”
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: वादे बड़े, हिसाब गड़बड़! बिहार में तेजस्वी यादव के गणित पर उठे सवाल
उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि आमतौर पर विपक्षी दलों के नेता पीएम मोदी की आलोचना करते नजर आते हैं। लेकिन खेसारी लाल यादव ने अपने विचार बड़ी खुलकर तरीके से सामने रखे। खेसारी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और हाल के वर्षों में राजनीति में भी उनकी दिलचस्पी बढ़ी है।

















