अमेरिका पहुंचते ही एक ब्रिटिश मुस्लिम पत्रकार को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। सैमी हम्दी नाम के इस पत्रकार को सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर रविवार सुबह ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने पकड़ा। काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) का कहना है कि ये हिरासत इजरायल की आलोचना करने की सजा है। हम्दी अमेरिका में बोलने के टूर पर था, जहां वो गाजा में इजरायल की कार्रवाई पर बात कर रहे थे। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हम्दी का वीजा रद्द कर दिया गया है और वो डिपोर्टेशन का इंतजार कर रहा है। ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ये सब उनकी कोशिशों का नतीजा है।
हम्दी का बैकग्राउंड
पत्रकारिता के नाम पर इस्लामी आतंकवाद का समर्थन और गाजा में इजरायल के मिलिट्री अभियान की आलोचना करने वाले ब्रिटिश पत्रकार सैम हम्दी को अमेरिका के हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर इजरायल की आलोचना करने का आरोप है। हम्दी को काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) प्रो-पैलेस्टीनियन थीम्स पर बोलने के लिए बुलाया गया था।
द गॉर्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को उन्होंने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में CAIR चैप्टर के सालाना गाला में स्पीच दी। अगले दिन फ्लोरिडा CAIR चैप्टर के इवेंट में बोलना था। लेकिन उससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इससे पहले अक्टूबर 2025 की शुरुआत में जर्नलिस्ट मारियो ग्वेरा को एल सल्वाडोर डिपोर्ट कर दिया गया था। क्योंकि वो एंटी-ट्रंप प्रोटेस्ट लाइव स्ट्रीम कर रहे थे।
30 सितंबर 2025 को एक फेडरल जज ने फैसला दिया था कि प्रो-पैलेस्टीनियन दृष्टिकोण रखने वालों को पकड़ना और डिपोर्ट करने की ट्रंप प्रशासन की ये पॉलिसी अमेरिकी संविधान का उल्लंघन है। ये फ्री स्पीच को दबाने की कोशिश है। स्टेट डिपार्टमेंट कहता है कि वो इस पॉलिसी पर जारी रखेंगे और सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
कब की है ये घटना
ये घटना बीते रविवार सुबह सैन फ्रांसिसको एयरपोर्ट की है, जहां हम्दी को ICE ने रोका। CAIR ने एक बयान में कहा, “ICE को तुरंत हम्दी की लोकेशन बतानी चाहिए और उन्हें रिहा करना चाहिए।” उनका कहना है कि हम्दी का कोई क्राइम नहीं, बस इजरायल की आलोचना ही तो की है। होमलैंड सिक्योरिटी की प्रेस सेक्रेटरी ट्रिशिया मैकलॉफ्लिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस शख्स का वीजा रद्द हो गया है। वो ICE कस्टडी में है और डिपोर्टेशन का इंतजार कर रहा। जो टेररिज्म को सपोर्ट करते हैं और अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी को खतरा डालते हैं, वो यहां काम या विजिट नहीं कर सकते।” लूमर ने पोस्ट किया, “स्टेट डिपार्टमेंट और DHS पर मेरी लगातार प्रेशर की वजह से अमेरिकी अधिकारी हम्दी के वीजा पर ऐक्शन ले चुके हैं।”












