देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग को निर्देश दिया है कि प्रदेश में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क तैयारी उपलब्ध कराई जाएजी। ऐसे युवा जो प्रदेश में अग्निवीर की पात्रता रखते हैं और सेवा में जाना चाहते हैं उनको फिजिकल मेडिकल और रिटन एग्जाम की तैयारी के लिए खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया है।
जानकारी के अनुसार अग्निवीरों के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी है और ऑनलाइन रिटन एग्जाम भी लिया जाएगा। सेना अब अपनी भर्ती में कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा को जरूरी समझते हुए आगे बढ़ रही है। सेना स्रोत बताते हैं कि भविष्य में युद्ध का स्तर भी बहुत हद तक डिजिटल और ड्रोन तकनीक पर आधारित होने वाला है जिसका उदाहरण सभी ने ऑपरेशन सिंदूर में स्पष्ट रूप से सामने आया है।
मुख्यमंत्री धामी के शासकीय बैठक के जरिए अधिकारियों को यह निर्देशित किया है कि उत्तराखंड एक सैन्य बाहुल्य प्रदेश है जहां के युवा बड़े पैमाने पर सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं ऐसे में युवाओं को अग्नि वीर की तैयारी के लिए खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग के जरिए पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस फैसले को लेकर खेल विभाग और राज्य का वो युवा वर्ग भी उत्साहित है जोकि सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, पूर्व आदेशों के क्रम में खेल/ युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को निशुल्क अग्निवीरों के प्रशिक्षण की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद अब 13 जिलों में अग्नि वीरों का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

















