क्या आपका भी PAN कार्ड खो गया है, चोरी हो गया है या फिर पुराना होकर फट-फट गया है? अगर हां, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में नया PVC PAN कार्ड दोबारा बनवा सकते हैं। इसके लिए न तो आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही किसी एजेंट की मदद लेनी होगी। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने ऐसी सुविधा शुरू की है, जिससे आप अपने पुराने या खोए हुए PAN कार्ड को ऑनलाइन दोबारा मंगवा सकते हैं। आपको बस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने हैं और थोड़ी-सी फीस भरनी है। चलिए जानते हैं कि यह प्रक्रिया क्या है और आप इसे कैसे कर सकते हैं।
क्या है PVC PAN Card- पहले PAN कार्ड पेपर पर छपा हुआ आता था, जो जल्दी फट जाता था या पानी लगने पर खराब हो जाता था। लेकिन अब PVC PAN Card यानी Plastic PAN Card ने उसकी जगह ले ली है। यह कार्ड प्लास्टिक मटेरियल से बना होता है, जो दिखने में बिल्कुल स्मार्ट कार्ड जैसा होता है। यह वॉटरप्रूफ, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला होता है। इसके अलावा इस कार्ड पर एक QR कोड भी होता है। इस QR कोड को स्कैन करने पर कार्ड की असलियत और धारक की जानकारी तुरंत पता चल जाती है। इसलिए यह पुराने कार्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद है। अगर आपका PAN कार्ड खो गया है, चोरी हो गया है या फिर खराब हो गया है, तो आप इसे आसानी से दोबारा मंगवा सकते हैं। बस नीचे दिए गए आसान कदमों को ध्यान से फॉलो करें-
यह भी पढ़ें- बच्चों के आधार कार्ड अपडेट को लेकर यूआईडीएआई का बड़ा फैसला
अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर किसी एक वेबसाइट को खोलें https://www.onlineservices.nsdl.com। https://www.utiitsl.com। वेबसाइट खुलने के बाद वहां आपको “Reprint PAN Card” या “Download e-PAN / Reprint PAN” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। अब आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी- आपका PAN नंबर, जन्म तिथि और आधार नंबर। जानकारी भरने के बाद आपको PVC PAN Card का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट करें। अब आपको ₹50 का शुल्क देना होगा। यह पेमेंट आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा। अब आपको एक Acknowledgement Number (रसीद नंबर) मिलेगा। इसे संभालकर रखें क्योंकि इससे आप अपने कार्ड की डिलीवरी को ट्रैक कर पाएंगे। आमतौर पर नया PVC PAN कार्ड बनने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर पहुंच जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में अगर पोस्टल सर्विस में देरी हो जाए तो डिलीवरी में थोड़ा समय लग सकता है।
















