भारत में रहने वाले हर नागरिक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। ये दस्तावेज हमारे दैनिक जीवन से जुड़े कई कामों के लिए जरूरी होते हैं। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। इनमें से आधार कार्ड आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन चुका है। आज लगभग देश की 90 प्रतिशत आबादी के पास आधार कार्ड है। स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने, बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, या किसी सरकारी पहचान के प्रमाण के रूप में इसकी जरूरत हर जगह पड़ती है। इसलिए यदि इसमें कोई गलती या समस्या हो जाती है, तो उसे जल्द से जल्द सही कराना बहुत जरूरी है। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां गलत दर्ज हो जाती हैं। कभी-कभी लोगों को यह भी पता नहीं चलता कि उनके कार्ड में कौन सी जानकारी गलत है। जब कोई सरकारी या निजी काम रुक जाता है, तभी उन्हें इसका अहसास होता है।
ऐसे में लोग सोच में पड़ जाते हैं कि अब इसे ठीक कैसे कराएं? अगर आपके आधार कार्ड में कोई समस्या है या उसमें कुछ सुधार करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1947 आप इस नंबर पर किसी भी समय (24 घंटे) कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। यह नंबर सातों दिन उपलब्ध रहता है। इस नंबर पर कॉल करने से आप आधार से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं- जैसे कि नाम या पता अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक करवाना, आधार की स्थिति जांचना, या शिकायत दर्ज कराना आदि। अगर आपकी समस्या कॉल पर हल नहीं होती, तो आप UIDAI को मेल भी कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल आईडी है- [email protected]। इस ईमेल पर आप अपनी समस्या विस्तार से लिखकर भेज सकते हैं। UIDAI की टीम जल्द ही आपकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद आधार कार्ड में ऐसे बदलें सरनेम
नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं- यदि आपकी समस्या ऑनलाइन हल नहीं हो पा रही है, तो आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर मदद ले सकते हैं। वहां मौजूद कर्मचारी आपके दस्तावेज जांचकर सही जानकारी अपडेट करने में सहायता करेंगे। आपके आधार कार्ड में सुधार के लिए कुछ दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण (Address Proof) या जन्मतिथि प्रमाण की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए केंद्र पर जाते समय ये दस्तावेज साथ जरूर ले जाएं। आधार कार्ड में आप निम्न जानकारी अपडेट या सुधार कर सकते हैं- नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।












