मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से शुरू की भावांतर योजना: समर्थन में किसानों ने निकाली रैली
August 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से शुरू की भावांतर योजना: समर्थन में किसानों ने निकाली रैली

मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से भावांतर योजना को लागू कर दिया है। इसके समर्थन में किसान जगह जगह रैलियां कर रहे हैं।

Written byश्रीरंग वासुदेव पेंढारकरश्रीरंग वासुदेव पेंढारकर — edited by कुलदीप सिंह
Oct 15, 2025, 10:08 am IST
inमध्य प्रदेश
मोहन यादव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

मोहन यादव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

एक बार पुनः मध्यप्रदेश में खरीफ की फसल के सन्दर्भ में भावांतर योजना लागू करने की घोषणा की गई है। यह स्वागत योग्य निर्णय है। हालांकि कल इन्दौर मैं किसानों द्वारा विशाल ट्रैक्टर रैली के माध्यम से इस योजना को अपना सामूहिक समर्थन दिया गया है, परन्तु कुछ लोगों ने इस योजना के क्रियान्वयन के विषय में कुछ चिंताएं भी प्रकट की है। यह योजना मूलतः मामाजी के कार्यकाल में 2017 में बनाई गई थी और लागू भी की गई थी। सम्भव है, जमीनी क्रियान्वयन में, उस समय कुछ कमियां रही हो। इसी वजह से आने वाले वर्षों में इसे लागू नहीं किया गया था। अब 2025 में खरीफ की मुख्य फ़सल सोयाबीन के लिए इसे पुनः लागू किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार, जो भी तकनीकी या व्यावहारिक समस्याएं रही होंगी उनका हल निकाल कर इस योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।

सोचा, समझा और सरल नवाचार

यह योजना एक सोचा, समझा और सरल नवाचार है। भावांतर योजना समर्थन मूल्य से जुड़ी हुई है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि समर्थन मूल्य सरकार द्वारा किसी अनाज के लिए घोषित की जाने वाली आधार कीमत (base price) होती है। सरकार से अपेक्षित रहता है कि यदि बाज़ार की परिस्थितियों की वजह से अनाज मंडी में किसी अनाज की कीमत घोषित समर्थन मूल्य से भी नीचे आ जाए तब सरकार अपने कोष से ऐसा अनाज समर्थन मूल्य पर क्रय कर लेती है। यानी यदि सोयाबीन का घोषित समर्थन मूल्य ₹5000/- प्रति क्विंटल है परन्तु मण्डी में व्यापारी ₹4500/- ही कीमत दे पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में सरकार किसान को ₹5000/- का मूल्य चुका कर उसका अनाज खरीद कर अपने गोदाम में रखवा लेती है।

भविष्य में जब देश को जरूरत हो तब या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से यह अनाज सरकार द्वारा काफी कम मूल्य पर जनता को विक्रित कर दिया जाता है। सभी राज्य सरकारें और केन्द्र सरकार इस प्रकार से खरीदी करती रही हैं। समर्थन मूल्य प्रणाली की वजह से अनाजों की कीमत समर्थन मूल्य से नीचे नहीं जा पाती और इस प्रकार किसान के हितों को रक्षा होती रहती है। विगत वर्षों में किसान के स्तर पर जो संपन्नता बढ़ी है, उसमें समर्थन मूल्य योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भावांतर योजना के फायदे

भावांतर योजना इसी प्रणाली का अधिक सरल, प्रभावी और परिष्कृत स्वरूप है। इस योजना के अन्तर्गत, मण्डी में किसी फसल की कीमत समर्थन मूल्य से भी नीचे होने की स्थिति में, सरकार किसान से उसकी फ़सल क्रय करने के स्थान पर उसे समर्थन मूल्य और बाजार मूल्य के अन्तर का भुगतान कर देती है। यानी ऊपर दिए उदाहरण में 5000/- समर्थन मूल्य के सामने यदि मण्डी में 4500/- के दाम मिल रहे हो तब किसान की फ़सल खरीदने के स्थान पर सरकार उसे 500/- प्रति क्विंटल के भावांतर यानी मूल्यों के अन्तर का भुगतान कर देती है। इस प्रकार किसान को 4500/- की कीमत मण्डी से और 500/- भावांतर सरकार से प्राप्त हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: जैसलमेर बस हादसा: आग में जिंदा जले 20 यात्री, CM ने जताया शोक, PM ने दी 2 लाख की मदद 

इस योजना के चलते सरकार को अनावश्यक अनाज क्रय नहीं करना पड़ता। जहां समर्थन मूल्य पर उसे 5000/- का भुगतान करना पड़ता वहीं भावांतर में उसे मात्र 500/- प्रति क्विंटल का ही भुगतान करना पड़ता है। अनाज क्रय करने के पश्चात भी काफी लंबी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है, जिस पर विपुल धन भी व्यय होता है। सबसे पहले अनाज को तुलवा कर बोरों में भरना होता है। बोरे खरीदने पड़ते हैं। उसमें अनाज भरवाने की मजदूरी देना होती है। इसके पश्चात बोरे ट्रक में चढ़वाने की मजदूरी, मण्डी से गोदाम तक का ट्रक का मालभाड़ा, गोदाम में माल उतारने की मजदूरी, गोदाम का किराया, बिजली का खर्च, इस सब प्रक्रिया के दौरान माल के गिरने, ढ़ूलने, कीड़ा लगने आदि से होने वाली हानि, समय के साथ माल में नमी की कमी से होने वाले वजन की कमी से हानि आदि कईं खर्चे और हानियां सरकार को वहन करना पड़ते हैं। फिर इस पूरी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के भी अनेक अवसर उत्पन्न होते हैं। भावांतर योजना इस भ्रष्टाचार की संभावना ही समाप्त कर देती है।

बाजार भाव के अंतर की राशि देती है किसानों को

भावान्तर में सरकार सभी खर्च और हानियों से भी बच जाती है। सरकार को सिर्फ भाव में अन्तर की राशि किसानों के खातों में डालना होती है। माल व्यापारी के पास चला जाता है और सरकार को उसके पश्चात की लम्बी और महंगी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं रह जाती। मण्डी में जब बोली के माध्यम से किसान का अनाज कोई व्यापारी खरीदता है तब उपस्थित मण्डी कर्मचारी किसान को तय भाव की एक चिट्ठी देता है। बाद में व्यापारी अनाज का वजन करवा कर उसी भाव पर किसान को भुगतान कर देता है। यदि इस चिट्ठी पर अंकित भाव, समर्थन मूल्य से कम है, तो किसान सरकार से समर्थन मूल्य और चिट्ठी के मूल्य के अन्तर का धन प्राप्त कर लेता है। यही भावांतर कहलाता है।

प्रकिया, सरल और पारदर्शी है। किसान को समर्थन मूल्य के बराबर धन मिला जाता है। सरकार को अनाज क्रय कर गोदामों में रखना नहीं पड़ता और व्यापारी का व्यापार भी चलता रहता है। अंग्रेजी में इसे win win situation याने कि ऐसी परिस्थिति कहते हैं जहां सभी को लाभ मिल रहा हो।

एक योजना, जिसे असफल बता कर हाशिए पर डाल दिया गया हो, उसे पुनः लागू करना किसी भी राजनेता के लिए एक चुनौती ही होता है। और फिर जिस योजना से अनेक लोगों के निजी हितों की हानि हो रही हो उसे लागू करना और भी बड़ी चुनौती होती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने यह चुनौती स्वीकार की है। योजना सैद्धांतिक रूप से बेजोड़ है। किसान को कोई हानि नहीं है और सरकार का धन, ऊर्जा, प्रबन्धन आदि सभी बचता है। आशा करें कि इस योजना का जमीनी क्रियान्वयन भी व्यवस्थित हो और किसानों को किसी प्रकार समस्या का सामना न करना पड़े।

यदि यह योजना सफल हो जाती है तो भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास होगा।

Topics: भावांतर योजनाभावांतर योजना के फायदेभ्रष्टाचार उन्मूलनक्या है भावांतर योजनाMadhya Pradesh Bhavantar YojanaBhavantar Yojanabenefits of Bhavantar Yojanaeradication of corruptionwhat is Bhavantar Yojanaमध्य प्रदेश भावांतर योजना
श्रीरंग वासुदेव पेंढारकर
श्रीरंग वासुदेव पेंढारकर
वरिष्ठ स्तंभकार और इतिहासकार [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand jailor naim

“14 साल का स्कूली छात्र भेजा गया जेल”: बांग्लादेश में कार्रवाई से हड़कंप, अवामी लीग ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

Haridwar Police Kanwar Yatra 2026 Shekhar Chandra Suyal Swapan Kishor Singh Roorkee Panchjanya

“सुरक्षा ही नहीं, सेवा भी”: कांवड़ यात्रा में हरिद्वार पुलिस की अनोखी मिसाल, शिवभक्तों ने भी की प्रशंसा

Uttarakhand SIR Voter List Controversy Dehradun Congress BJP Mahendra Bhatt Yashpal Arya Panchjanya

“घुसपैठियों के नाम हटने से बौखलाहट” : उत्तराखंड में SIR वोटर लिस्ट पर महाभारत, कांग्रेस बोली- वर्ग विशेष को टारगेट किया

Sheikh Hasina Press Conference Delhi

गिरफ्तारी या मौत का खतरा भी नहीं रोक सकता, दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी : शेख हसीना

Army Chief General Dheeraj Seth Central Command Lucknow Visit Yoddha Seva Samman Panchjanya

“भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेना”: COAS जनरल धीरज सेठ का सेंट्रल कमांड लखनऊ का दो दिवसीय दौरा

UP Assembly Monsoon Session Adjourned CM Yogi Adityanath Attacks SP Lucknow Panchjanya

UP Monsoon Session Adjourned: यूपी विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सीएम योगी बोले- “बेनकाब हुआ सपा का चरित्र”

France Wildfire Fire Cloud Bordeaux Gironde Evacuation WW2 Shells Panchjanya

“द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी तबाही”: फ्रांस में जंगलों की भयानक आग से 2.2 लाख बेघर, बना खौफनाक ‘फायर क्लाउड’!

Uttarakhand Chief Electoral Officer Dr BVRC Purushottam SIR Voter List BLO Meeting Panchjanya

घर आएंगे BLO, नहीं काटने होंगे चक्कर”: बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड चुनाव आयोग का बड़ा फैसला!

Puri Rath Yatra 2026 Unsung Heroes Divyajyoti Parida Jagannath Temple Odisha Panchjanya

“लाखों ने किए दर्शन, लेकिन पीछे छूट गई ये कहानी”: पुरी रथ यात्रा 2026 को ऐतिहासिक बनाने वाले असली हीरो!

meta ceo mark zuckerberg apologizes to india for csam and deepfake content

‘गलत कंटेट बूस्ट करने का मिला था मोटा पैसा’ : मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक, आपत्तिजनक चाइल्ड कंटेंट के लिए मांगी माफी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies