भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई को लेकर अब तुर्की का टच सामने आया है। अमृतसर के पास भारत-पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो पिस्तौल, चार मैगजीन और एक बाइक बरामद की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हथियार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में गिराए गए थे।
बीएसएफ ने ड्रोन गतिविधि को भांपा
सीमा सुरक्षा बल के अनुसार सोमवार सुबह अमृतसर सीमा पर तैनात जवानों ने एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज और गतिविधि महसूस की। जवानों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
बरामदगी का विवरण
तलाशी के दौरान अमृतसर के नेष्ठा गांव के पास खेतों में एक बाइक खड़ी मिली। इसके समीप दो पिस्तौल मेड इन तुर्की और चार मैगजीन पीले टेप में लिपटे हुए पाए गए। हथियारों पर धातु की हुक लगी थी, जिससे यह पुष्टि होती है कि उन्हें ड्रोन से गिराया गया था।
पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त जांच
बीएसएफ ने पुलिस को भी सूचना दी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद बाइक किसकी है और इसका इस ड्रोन ड्रोप से क्या संबंध है।
आपरेशन ‘सिन्डूर’ का संदर्भ
ज्ञात रहे कि आपरेशन सिन्डूर के दौरान दुनिया में केवल चीन और तुर्की ही पाकिस्तान के पक्ष में आए थे। पाकिस्तान ने इन देशों के हथियारों से भारत के साथ लड़ाई लडऩे का प्रयास किया था।
तुर्की के हथियारों से सुरक्षा चिंताएं
आज सीमा पर बरामद तुर्की के हथियार किसी बड़ी सुरक्षा आशंका को बलवती करते दिख रहे हैं। भारतीय सुरक्षा बल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

















