पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। भारतीय सेना ने आतंकी ठिकाने तबाह किए, लेकिन पाकिस्तान की आतंकी सोच खत्म नहीं हुई है। वह एशिया कप में खेल के मैदान पर तब दिखी जब पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान ने पचास रन बनाने के बाद बैट को गन बनाकर जश्न मनाया।
फरहान के जवाब में भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने मशीन रन चला दी। पाकिस्तान उस मैच में बुरी तरह से हारा। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ ने फाइटर जेट गिराने का संकेत किया। इसका जवाब बुमराह ने दिया। फाइनल में रऊफ को छह रन पर आउट कर चलता कर दिया। इसके बाद रऊफ को जवाब दिया कि भारत ने पाकिस्तान के युद्ध विमान ढेर किए हैं, यह उसे याद रखना चाहिए।
बुमराह का यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तैर गया। इस पर कई सारे कमेंट्स भी आए। लोगों ने लिखा कि बुमराह ने पाकिस्तान का जहाज गिरा दिया। एक यूजर ने कमेंट किया – Brahmos…। खामोश कर देंगे जनाब, यह हिंदुस्तान है, यहां बड़े बड़े शूरमा सर झुकाते हैं।
ये भी पढ़ें- Ind vs Pak: भारत के माथे पर विजय का तिलक, एशिया कप में पाकिस्तान को हराया, घुटनों पर आए पाकिस्तानी खिलाड़ी
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। पाकिस्तान की पूरी टीम बीस ओवर भी नहीं खेल सकी। वह 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

















