कल यानी 22 सितंबर से देश में नई जीएसटी दरें लागू होने वाली हैं, और इसके ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये संबोधन जीएसटी 2.0 के इस बड़े बदलाव से जुड़ा हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने ही इसकी घोषणा की थी, और अब ये रिफॉर्म्स आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
जीएसटी 2.0: दो स्लैब वाली नई व्यवस्था
जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में फैसला लिया है कि अब टैक्स सिर्फ दो स्लैब में होगा – 5% और 18%। ये 22 सितंबर से शुरू हो जाएगा। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी राज्यों ने इसे एकजुट होकर पास किया। पहले से जटिल स्लैब्स को सरल बनाया गया है, ताकि बिजनेस आसान हो। स्वतंत्रता दिवस स्पीच में पीएम मोदी ने इसे ‘दिवाली बोनांजा’ बताया था, जो अगस्त में ही अनाउंस हो गया। प्रधानमंत्री के संबोधन पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

















