नैनीताल: हल्द्वानी आवास विकास कॉलोनी में एक मुस्लिम युवक एक हिन्दू के घर में घुस गया शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा निवासी साकिफ हुसैन जो कल रात को आवास विकास संजय कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी के इरादे से शराब पीकर घुस गया था। आरोपी ने घर की अधेड़ महिला से बत्तमीजी तो की ही साथ ही मारपीट और गाली गलौच भी शुरू कर दी। महिला द्वारा हल्ला करने पर घर के अन्य और कॉलोनी के लोगों ने इसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
फिलहाल कॉलोनी के लोगों द्वारा मामले को लेकर भोटिया पड़ाव चौकी में लिखित नामजद तहरीर सौंप दी गई है।
युवती को भगा ले गया आजाद
एक अन्य घटना में एक महिला द्वारा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आज़ाद नाम के युवक पर आरोप लगाया है कि वो उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। खोजबीन के बाद लड़की को परिजनों ने बरामद कर लिया।
आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाया गया। जिसे बाद पीड़ित बालिका ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । लालकुआं कोतवाली में रिपोर्ट को दर्ज कर ,आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है।

















