Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड बारिश और बादल फटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसी क्रम में इस बार चमोली जिले की नंदानगर तहसील के कुंत्री गांव में बादल फटने से तबाही हुई है। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है की स्थिति कितनी भयावह है। वहीं धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों के मलबे में दब जाने की खबर है।
6 घर हुए मटियामेट
प्रारंभिक सुचना के अनुसार, नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 6 भवन पूर्ण रूप से मटियामेट हो गए है, आपदा की इस घटना मे 5 लोग लापता हैं 2 को बचा लिया गया है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों को रवाना हुई एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ
एसडीआरएफ टीम नंदा नगर/ नंदप्रयाग पंहुच गयी है, एनडीआरएफ भी नन्द प्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी जहां से वे नंदा नगर और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएगी। डीएम चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल की ओर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस , जेसीबी रवाना कर दी गई है वे स्वयं भी आपदा प्रभावित क्षेत्र के रास्ते में है।

















