रामनगर: एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने, मारपीट कर घर से निकालने तथा अपने ससुर और देवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। रामनगर थाना क्षेत्र के टांडा मल्लू निवासी महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि फरवरी 2024 में उसका निकाह मोहल्ला नजपुरा टांडा रामपुर यूपी के इमरान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये दहेज भी दिया गया। निकाह के बाद ससुराल वाले दहेज में कार और पैसे की मांग करने लगे।
पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप लगाया उसके ससुर इसराइल, देवर असद, अखलाक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास सानो, ननद भूरी, नसरीन, मुख्तरी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया पुलिस ने धारा 64 (1), 85, 115 (2), 352, 251 (3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच की जा रही है।

















