भूटान सरकार के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे ने आज अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम लाल के दर्शन किए। उन्होंने श्री राम लला के मंदिर में तीन बार शाष्टांग दंडवत किया। उन्होंने और स्वयं से मांग कर चरणामृत प्रसाद प्राप्त किया। भूटान सरकार के प्रधानमंत्री के साथ भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारी, उत्तर प्रदेश के अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा एवं चंपत राय भी उपस्थित रहे।
इसके पहले उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भूटान सरकार के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद भूटान सरकार के प्रधानमंत्री , भगवान रामलला के दर्शन करने गए। उन्होंने रामलला के दर्शन किए।
उसके बाद राम दरबार, लोअर प्लिंथ, परकोटा, जटायु , सप्त मंडप और कुबेर टीला पर थोड़ी देर रुककर के दर्शन किए। उन्होंने अपने ही फोन से सभी जगह पर सभी देवी देवताओं के फोटो खींचे और मंदिर की नक्काशी की प्रशंसा की।
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री ने श्रद्धापूर्वक तीन बार रामलला के सामने शाष्टांग प्रणाम किया और आरती की।

















