सरकार की तमाम सख्ती के बाद भी लव जिहाद कन्वर्जन जैसी घटनाएं हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कौशांम्बी जिले का है, जहां, जिले के एक गांव में हिन्दू युवती के साथ गैंगरेप और जबरन इस्लामिक कन्वर्जन कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, कौशांबी में एक महिला एसपी के ऑफिस पहुंचती है। वह शिकायत करती है कि बीते 31 अगस्त को रात के 8 बजे के करीब उसके गांव की ही रहने वाली नेहा बानो नाम की मुस्लिम महिला ने किसी काम के बहाने से उसकी बेटी को अपने घर बुलाया। शिकायत के अनुसार, जब महिला की 19 वर्षीय बेटी नेहा बानो के घर पहुंची तो वहां पर पहले से ही नेहा का भाई सैफ खान (24) और अनुज अहमद (25) वहां मौजूद थे।
नेहा के घर पहुंचते ही नेहा ने बड़ी ही चालाकी से घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद शुरू हुई दरिंदगी की इंतहा। सैफ और अनुज अहमद ने बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया और फिर इसके बाद गांव की ही मस्जिद के मौलाना को बुलाया जाता है। मौलाना जबरन युवती को कलमा पढ़वाता है और उसका इस्लामिक कन्वर्जन करवा देता है। जिस वक्त मौलवी ने जबरन कन्वर्जन के कृत्य को अंजाम दिया, उस दौरान वहां पर गांव का ही छोटू खान, अतीक अहमद औऱ इसरार अहमद भी दबाव बनाने में लगे थे।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत मिलते ही कौशांबी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू हो चुकी है, और वे सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई सांप्रदायिक तनाव न फैले।

















